मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, शातिर  गिरफ्तार रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर महोली 


मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, शातिर  गिरफ्तार
रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर महोली 

सीतापुर
         पुलिस अधीक्षक सीतापुर  चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में लूट चोरी नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए टीम का गठन कर घटनाओं को रोकनें व आपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
      उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मिश्रिख राजेश यादव के कुशल नेतृत्व में स्वॉट व थाना मछरेहटा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 105/24 धारा 457/380 भा.द.वि में प्रकाश में आये अभियुक्त रोहित पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम तकिया बाजार कस्बा व थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर को मिश्रित रोड स्थित नहर पुलिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। अभियुक्त उपरोक्त के पास से चोरी किये गये कुल 05  मोबाइल फोन एण्ड्रॉयड बरामद हुए है। अभियुक्त द्वारा उपरोक्त घटना में संलिप्तता स्वीकार की गयी है। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर प्राप्त साक्ष्यों तथ्यों के आधार पर निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी। गिरफ्तारशुदा अभियु का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।