रिंकू पांडे पर जबरन जमीन कब्जा करने का लगा गंभीर आरोप अमित शुक्ला की जमीन पर जबरन किया कब्जा


रिंकू पांडे पर जबरन जमीन कब्जा करने का लगा गंभीर आरोप अमित शुक्ला की जमीन पर जबरन किया कब्जा

रायबरेली ब्रजेश त्रिपाठी 

रायबरेली।जहा एक तरफ योगी सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन में रहती है वही दबंग भूमाफियाओं द्वारा जबरन जमीन कब्जाने का सिलसिला लगातार जारी है ऐसा ही एक मामला किशुनपुर रामचंद्र का है जहा एक बहुचर्चित भाजपा में अभी शामिल हुए ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडे के छोटे भाई रिंकू पांडे के ऊपर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप अमित शुक्ला ने लगाया है पीड़िता ने बताया की रिंकू पांडे दबंग किस्म के व्यक्ति है लगातार तालाबों पर और गरीबों दलितों की जमीन अपने गुर्गों के साथ  हड़पने का काम करते रहते है और इसके पहले भी अपने दबंगई के दम पर तालाबों की जमीनों पर कब्जा कर चुके है अब अमित शुक्ला की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जब पीड़ित ने इसका विरोध जाकर किया तो रिंकू पांडे और अलीमिया के निवासी शारिक के साथ अमित शुक्ला के भाई को बेरहमी से मारा और बताया की शारिक के ऊपर एक दर्जन अपराधिक मुकदमे भी है सत्ताधारी नेता के सह पर काम करने वाले शारिक लोगो को डरा धमका कर जमीन हड़पने में पूरी मदद करता है और बताया  की अगर कही शिकायत की तो गोली मार देंगे इस लिए पीड़ित बहुत हताश है और जानमॉल का खतरा बता रहा है इन सत्ताधारी नेताओ के दबंगई से लोगो का जीना दुश्वार हो गया है किसी तरह आनन फानन पीड़िता ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया तभी पीड़िता को जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया जल्द ही जांच करवाकर कार्यवाही करेंगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।