https://www.youtube.com/watch?v=8fhrMj8BbiM


चाची की पिटाई कर भतीजे ने जान दी, चाची भी फंदे से झूली, परिजन बोले- लंबे समय से थे प्रेम संबंध

 परिजनों ने बताया कि चाची व भतीजे के बीच प्रेम संबंध थे। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर में सचेंडी क्षेत्र में शुक्रवार शाम भरे बाजार में चाची को पीटने के बाद भतीजे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के बाद चाची ने भी शनिवार तड़के फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। ग्रामीणों ने दोनों को करीब एक वर्ष पहले आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, जिसके बाद उनके बीच बातचीत बंद चल रही थी।

सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी (32) व पांच बेटों के साथ रहता है। पड़ोस में ही बड़े भाई का परिवार भी रहता है। युवक ने बताया कि शुक्रवार शाम वह मजदूरी करने शहर गया था। शाम को उसकी पत्नी बच्चों के कपड़े खरीदने सचेंडी बाजार गई थी। इस दौरान बाजार पहुंचे भतीजे (35) ने भरे बाजार उसकी पत्नी की पिटाई कर दी और जहरीला पदार्थ खाकर खेतों की ओर चला गया।
शाम को मजदूरी कर घर लौटे तो पत्नी ने घटना बताई। इसके बाद उसने भतीजे की तलाश शुरू की। खेतों में उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद शनिवार तड़के महिला ने भी दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि चाची व भतीजे के बीच प्रेम संबंध थे। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।