बेवफा निकली वो: पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने खुदकुशी@ab tak


बेवफा निकली वो: पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, मेरी बीवी के युवक से संबंध हैं...

बरेली में पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया। पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।



बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बौण्डा निवासी बिंटू सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने मोबाइल फोन से एक वीडियो भी बनाया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा रहे हैं।

मोहल्ला मौर्य नगर के पास रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार देर शाम एक युवक का शव मिला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। मौके पर पहुंचे बौण्डा गांव निवासी दिनेश सिंह ने मरने वाले की पहचान अपने भाई बिंटू सिंह (28) पुत्र लिक्खी सिंह के तौर पर की।

शव की जेब से मिले मोबाइल फोन में मरने से पहले का एक वीडियो मिला। 17 सेकंड के इस वीडियो में वह पत्नी पर आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में बिंटू कहते दिख रहे हैं कि पत्नी ने उन्हें धोखा दिया। एक युवक से उसके अवैध संबंध हैं। मेरी मौत के जिम्मेदार यही लोग हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उन्होंने आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले ही बनाया।


बहेड़ी पुलिस को दी थी तहरीर, नहीं हुई कार्रवाई
परिजनों ने बताया कि बिंटू ने 22 मई को बहेड़ी थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने आरोपी पर घर में घुसकर पत्नी से छेड़खानी करने और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से भी वह परेशान थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।