महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को क्या गिरफ्तार


महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को क्या गिरफ्तार

 बदमाश के एक साथी की पुलिस को है अभी तलाश है

जैन समाज के अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने महमूदाबाद पुलिस को उनके गुडवर्क के लिए बधाई दी है उन्होंने कहा की पुलिस ने घटना का खुलासा कर महिलाओ का सम्मान बढ़ाया है

 *महमूदाबाद जनपद सीतापुर के नगर स्थित जैन मंदिर के पास 24-4-2024 को मंदिर गई एक महिला पुष्प जैन पत्नी श्री कुमार जैन से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी, उसी दिन बिसवां कोतवाली मे भी 2 महिलाओ के गले से चैन लूट हुवी थी एस पी सीतापुर चक्रेष मिश्रा ने लूट के लिए कई टीमों का गठन किया है एस पी चक्रेश मिश्रा ने बताया की अंतर्जनपदीय अपराधियों असलम टाडा के पाए एक अवैध असलहा, सोने के ज़ेवर, चैन बरामद किया गया है अपराधियों के खिलाफ 23 मुक़दमे दर्ज है इसकी सम्पति की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी 
महमूदाबाद दिनेश शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में महमूदाबाद पुलिस टीम, एस ओ जी प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिँह,कोतवाली प्रभारी अनिल सिँह, कसबा इंचार्ज जे पी सिँह, समेत पुलिस के लोगो द्वारा  सी सी टीवी, फूटेज़ को देखकर अपराधियों की धरपकड शुरू की जिसमे मुलज़ीम असलम टाडा पुत्र  रफीक मोहल्ला बखरिया टोला कसबा बेलहरा जनपद बाराबंकी जिसपर कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज है जिसकी, लखनऊ बाराबंकी, सीतापुर पुलिस को तलाश थी और उस पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित था* मुलज़ीम ने पुलिस को बताया की उसके साथी 
जोकि रिश्ते मे साढ़ू है अतीक अहमद पुत्र मो मुशताक निवासी भादमरा थाना रेवसा भी साथ मे था 
मुलज़ीम ने बताया की इससे पहले सुबह ही उन्होंने बिसवां मे भी चैन स्नेचिंग की थी उसके बाद शाम को महमूदाबाद मे लूट की पुलिस को उसके दूसरे साथी की भी तलाश है 
कोतवाली प्रभारी अनिल सिँह ने बताया की अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजनें की कारवाही की है
इसके अलावा बिसवां पुलिस और बाराबंकी पुलिस को सुचना दे दी गई है उसके साथी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बनाई जाएगी और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।