अपाचे सवार दो अज्ञात युवकों ने वृद्ध महिला के लूटे एक जोड़ी सोने के कुंडल। जिनकी कीमत चालीस हजार रुपए।


फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद।

अपाचे सवार दो अज्ञात युवकों ने वृद्ध महिला के लूटे एक जोड़ी सोने के कुंडल। जिनकी कीमत चालीस हजार रुपए।

थाना शमसाबाद क्षेत्र बिरिया ढाडा बूढ़ी गंगा के पास ढाई घाट गंगा रोड पर।

दिन के सुवह नौ बजे के समय लग भग बुद्ध पूर्णिमा के दिन।

रामप्रकाश बाबा जी ने बताया मेरी पत्नी नन्ही देवी बुद्ध पूर्णिमा के दिन ढाई घाट गंगा नदी तट पर स्नान करने के लिए पुत्र देशराज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रही थी तभी शमशाबाद ढाई घाट गंगा रोड बिरिया ढाडा बूढ़ी गंगा के पास अपाचे पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर मेरे पुत्र की मोटरसाइकिल के आगे अपनी अपार्चे गाड़ी लगाकर मेरी पत्नी नन्ही देवी के कुंडल लूट लिए और बिरिया ढाडा तिराह से होते हुए कायमगंज की तरफ भाग गए मेरे पुत्र देशराज ने चिल्लाया मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया वह भाग गए।मेरी धर्म पत्नी के एक जोड़ी कुंडल का बजन 7 ग्राम था जिनकी कीमत 40000 हजार रुपए। जिनको अभी बनवाए गए थे।जिनको अपाचे सवार दो युवकों ने लूट लिए।
राम प्रकाश बाबा जी ने बताया है मेरा ग्राम बसंतपुर  थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद वर्तमान में मैं ढाई घाट गंगा नदी तट पर कुटी बनाकर कुछ साल से रह रहा हूं और मां गंगे में स्नान कर उनका भजन कर रहा हूं मेरी पत्नी मेरे पास गंगा स्नान करने के लिए पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रही थी रास्ते में घटित हुई यह  घटना पत्नी ब पुत्र ने बताया।और राम प्रकाश बाबा जी ने कहा अभी तक थाना पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।