ab tak tv# सिद्दरमैया का इश्क क्यों रह गया था अधूरा? सीएम ने बताई दिल की बात
मैंने भी एक लड़की से प्यार किया लेकिन...' सिद्दरमैया का इश्क क्यों रह गया था अधूरा? सीएम ने बताई दिल की बातसिद्दरमैया ने बीते दिन अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए कई राज खोले जिसे सुनकर कई लोग चौंक गए। एक कार्यक्रम में समाज में जातिवाद के कारण असफल हुई अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए जनता के सामने खुलकर बात की। कर्नाटक में एक अंतरजातीय विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में सीएम ने अपने कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा किया।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बीते दिन अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए कई राज खोले, जिसे सुनकर कई लोग चौंक गए। एक कार्यक्रम में समाज में जातिवाद के कारण असफल हुई अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए जनता के सामने खुलकर बात की।
सीएम ने बताई अपनी प्रेम कहानी
दरअसल, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कर्नाटक में एक अंतरजातीय विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में सीएम ने अपने कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा किया और अपनी प्रेम कहानी बताई। सीएम ने कहा,मैं अंतरजातीय विवाह करना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लड़की ने इसे स्वीकार नहीं किया। जब मैं पढ़ाई कर रहा था तो मुझे एक लड़की से प्यार हो गया था। मैंने उससे शादी करने के बारे में सोचा था, लेकिन उसके परिवार वाले और लड़की भी सहमत नहीं थी। इसलिए शादी नहीं हुई।
आखिर मुझे अपनी जाति में ही शादी करनी पड़ी....
सीएम सिद्दरमैया ने इसके बाद कहा कि मेरे सामने ऐसी स्थिति सामने आई कि मुझे अपनी जाति की ही लड़की से शादी करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद मुझे मेरे समुदाय में ही शादी करनी पड़ी।
सीएम की ये बात सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। अंतरजातीय विवाहों को अपना पूरा समर्थन और सहयोग देते हुए, सिद्धारमैया ने वादा किया कि उनकी सरकार अंतरजातीय विवाहों के लिए सभी सहायता प्रदान करेगी।
समाज सुधारकों के प्रयास अभी तक सफल नहीं हुएः सीएम
सीएम ने आगे कहा कि जातिवाद को खत्म करने और समाज में समानता लाने के प्रयास गौतम बुद्ध और 12वीं शताब्दी ईस्वी में कर्नाटक के समाज सुधारक भगवान बसवेश्वर के समय से ही हो रहे हैं। उन्होंने इस तथ्य पर अफसोस जताया कि समानता-आधारित समाज बनाने के कई समाज सुधारकों के प्रयास अभी तक परिणाम नहीं ला सके हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में धर्मेन्द्र प्रधान, मेनका गांधी, बांसुरी स्वराज, राज बब्बर और कन्हैया कुमार जैेस नेता चुनावी किस्मत आजम
Leave a Comment: