पत्रकार के यहां हुई चोरी का हो खुलासा: उपजा    


पत्रकार के यहां हुई चोरी का हो खुलासा: उपजा    
सीतापुर। नगर के आजाद नगर मोहल्ले के निवासी  दैनिक अखबार के पत्रकार नवनीत दीक्षित के आवास पर बीती 14/ 15 मई की रात अज्ञात चोरों द्वारा  जेवरात व नगदी की चोरी की गई थी इस संबंध में कोतवाली देहात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई खुलासा व आशाजनक कार्यवाही नहीं की गई इस संबंध में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र  से मिलकर कार्यवाही करने के संबंध में  एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें चोरों की गिरफ्तारी व घटना के खुलासे की मांग की गई ।ज्ञापन उपजा जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उपजा संगठन से जुड़े संदीप श्रीवास्तव, अमित शुक्ला अर्पित सिंह पुलकित शर्मा नवनीत दीक्षित अवनीश मिश्र अनूप पांडे, शैलेंद्र मिश्र श्यामू यादव कौशिक पांडे जितेंद्र मिश्रा अजय सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।