यूपी में बदायूं लोकसभा सीट पर बीजेपी या सपा, कौन जीतेगी. इस पर सम्भल के दो युवकों ने दो लाख 30 हजार रुपये की शर्त लगाई थी. साथ ही एफिडेविट भी बनवाया था. 4 जून को हार-जीत का फैसला होना ही था कि इस बीच पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.


यूपी में बदायूं लोकसभा सीट पर बीजेपी या सपा, कौन जीतेगी. इस पर सम्भल के दो युवकों ने दो लाख 30 हजार रुपये की शर्त लगाई थी. साथ ही एफिडेविट भी बनवाया था. 4 जून को हार-जीत का फैसला होना ही था कि इस बीच पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुविस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है. अब देखना ये होगा कि आगे दोनों पर क्या एक्शन होगा.

 

उत्तर प्रदेश के सम्भल में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर शर्त लगाना दो युवकों को भारी पड़ गया. बीजेपी या सपा, बदायूं से कौन सी पार्टी जीतेगी, इस पर दोनों युवकों ने दो लाख 30 हजार रुपये की शर्त लगाई थी. यहां तक कि दोनों ने इसका एफिडेविट भी बनवा लिया था. जैसे ही बात पुलिस तक पहुंची को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा कि दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट धारा-13 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

 

मामला रजपुरा थाना के गांव पतेई नासिर गांव का है. यहां रहने वाले विजेंद्र और नीरेश के बीच अपने-अपने पसंदीदा कैंडिडेट को लेकर शर्त लगी थी. बदायूं सीट पर विजेंद्र ने भाजपा के दु्र्विजय शाक्य पर दांव खेला था. तो नीरेश ने सपा के आदित्य यादव पर. अगर दुर्विजय शाक्य चुनाव जीतते तो जीत की रकम विजेंद्र को मिलती. अगर आदित्य यादव जीतते तो जीत की रकम नीरेश को मिलती. लेकिन 4 जून को चुनाव के नतीजे आने से पहले दी विजेंद्र और नीरेश पर FIR दर्ज हो गई.

एफिडेविट में लिखी थी शर्त

कहीं कोई इस शर्त से मुकर न जाए, इसके लिए उन्होंने रुपये अपने तीसरे साथी को दे दिये थे. इसका एफिडेविट भी बनवाया गया था. जिस पर चुनावी शर्त को लिखवाया गया था. इसके मुताबिक, हार जीत का अंतर पांच हजार या इससे कम वोट होने पर शर्त निरस्त मानी जानी थी.

Sambhal 2

 

विजेंद्र को भरोसा था कि बदायूं सीट से बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ही जीतेंगे. वहीं, नीरेश को सपा के आदित्य यादव पर पूरा भरोसा था. लेकिन अब जब से दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, वो टेंशन में आ गए हैं. उन्हें डर है कि अब 2 लाख 30 हजार रुपये का पुलिस क्या करेगी. साथ ही ये भी डर है कि आगे उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जाएगा.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।