क्रेमलिन का ये फैसला इसी महीने की 8 मई को लंदन के अधिकारियों द्वारा रूसी कर्नल मैक्सिम एलोविक को अघोषित सैन्य खुफिया अफसर बताते हुए निष्कासित करने का जवाब माना जा रहा है


रूस और ब्रिटेन के बीच टकराव चरम पर है. दोनों एक दूसरे पर जासूसी का आरोप लगा रहे हैं. पुतिन पांचवी बार राष्ट्रपति बनने के बाद जिस दिन चीन पहुंचे, ठीक उसी दिन मॉस्को के अफसरों ने लंदन (London) के कूटनीतिक फैसले का मुंहतोड़ जवाब दिया. रूस ने इस  बार जैसे को तैसा वाली रणनीति अपनाई है. रूस ने यूके के खिलाफ जवाबी कार्रवाई (Russia Britain diplomatic row) की. और ब्रिटिश रक्षा अताशे (British defence attaché) को अवांछित शख्स घोषित कर दिया. इसके साथ ही मॉस्को ने ब्रिटिश राजनयिक को फौरन देश छोड़ने का फरमान सुनाया, हालांकि इसके लिए उन्हें 7 दिन की मोहलत दी गई है.

 

इस फैसले के बावत रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा रूस, ब्रिटेन से रूसी अताशे के निष्कासन के फैसले का विरोध करता है. क्रेमलिन का ये फैसला इसी महीने की 8 तारीख को ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा रूसी कर्नल मैक्सिम एलोविक को अघोषित सैन्य खुफिया अफसर बताने और उनके निष्कासन के बाद आया है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।