ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक को जान से मारने की धमकी,
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बीच राज्य की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी मिली है.
एनडीए और आईआईटी दोनों बेस्ट विकल्प है. अगर आपने 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है और अब करियर पाथ को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां आपको अपनी समस्या का समाधान मिलेगा.
12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद अक्सर लोगों के बीच कंफ्यूजन रहता है कि NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी या भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में जाएं. इन दोनों संस्थान करियर ग्रोथ के लिहाजे से बेहतरीन संस्थानों में शुमार है. अगर इन दोनों संस्थानों में से किसी भी एक में आपका एडमिशन हो जाता है, तो भविष्य संवर जाएगा. लेकिन अब बात आती है कि दोनों ही संस्थान बेहतर है, तो किस में एडमिशन लें. इसका चयन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आपको भी ऐसा कोई कंफ्यूजन रहता है, तो इसके बारे में नीचे विस्तार से पढ़कर अपना निर्णय ले सकते हैं.
UPSC NDA Vs IIT: करियर ग्रोथ के लिहाज से नेशनल डिफेंस एकेडमी और आईआईटी (IIT) ये दोनों संस्थान बेहतरीन हैं. अगर इन दोनों संस्थानों में से किसी एक में भी एडमिशन मिल जाए, तो पूरी लाइफ सेट हो जाती है. दोनों ही संस्थान बेहतर है, ऐसे में यवाल ये उठता है कि किस में दाखिला लेना ज्यादा बेहतर होगा..
अगर आप यह निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि एनडीए में जाए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की पढ़ाई चुने, यह चयन करने में आपको कोई कंफ्यूजन है तो दोनों के बारे में अच्छी तरह जानने के बाद आप फैसला ले सकते हैं. इसके बारे में आप इस आर्टिकल में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA)
नेशनल डिफेंस एकेडमी में भारतीय सशस्त्र बलों में एडमिशन के लिए कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जाती है. इस संस्थान से ग्रेजुएट होने वाले कैडेट्स को आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में ऑफिसर के तौर पर नौकरी मिलती है. एनडीए में एंट्री के लिए उम्मीदवारों को बेहद ही टफ सिलेक्शन प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ता है. यहां एडमिशन पाने के लिए युवाओं को एनडीए की परीक्षा क्लियर करना होता है, 12वीं के बाद उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)
आईआईटी देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार है. यहां से इंजीनियर करने वाले युवाओं को लाखों-करोड़ों रुपये के सैलरी पैकेज के जॉब ऑफर्स मिलते हैं. यहां एडमिशन पाने के लिए 12वीं के जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड परीक्षाओं में शामिल होना पड़ता है. आईआईटी को टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई और रिसर्च के लिए बेहतरीन माना जाता है.
कौन, कब कर सकता है आवेदन
एनडीए के एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम के साथ 12वीं पास होना चाहिए. जबकि, इंडियन नेवी और एयरफोर्स ब्रांच के लिए उम्मीदवार फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट से 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं, जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ विषय की होना चाहिए, इन एट्रेंस एग्जाम को क्लियर करने के बाद ही आईआईटी में एडमिशन लिया जा सकता है.
करियर ग्रोथ
यूपीएससी एनडीए का एग्जाम निकालने के बाद आपको टफ ट्रेनिंग से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके बाद आपको भारतीय सशस्त्र बलों में लीडरशिप करने का मौका दिया जाता है. ट्रेंनिंग के बाद कैडेट्स को सेना, नौसेना या वायु सेना में ऑफिसर्स के रूप में पोस्टिंग मिलती है.
आईआईटी में दाखिला पाने वाले छात्रों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और रिसर्च में मौका मिलता है. यहां से पास आउट होने वाले युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनियों में हाई सैलरी पैकेज वाली जॉब ऑफर की जाती हैं. विदेशों में भी नौकरी करने के ढेरों मौके मिलते हैं.
एनडीए और आईआईटी में ऐसे होता है चयन
एनडीए और आईआईटी दोनों परीक्षाएं बहुत की कंपीटेटिव है और इसे पास करने के लिए लगन पर परिश्रम की आवश्यकता होती है.
NDA:- उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा को पास करते हैं, इसके बाद उन्हें 5 दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार से गुजरना होता है. एनडीए की परीक्षा में गणित, जनरल अवेयरनेस और अंग्रेजी शामिल हैं.
IIT:- आईआईटी के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेंस के बाद जेईई एडवांस्ड की परीक्षा को पास करना होता है. इस परीक्षा के सिलेबस में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ शामिल हैं.
एनडीए और आईआईटी के बाद करियर ग्रोथ
NDA:- इसे पास करने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों में लीडरशिप का रोल प्रदान किया जाता है. कैडेटों को सेना, नौसेना या वायु सेना में ऑफिसर्स के रूप में नियुक्त किया जाता है.
IIT:- इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और रिसर्च में मौका मिलता है. ग्रेजुएटों को मल्टीनेशनल कंपनियों में हाई सैलरी पैकेज वाली नौकरियां मिलती हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बीच राज्य की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी मिली है.
कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद रह चुकी हैं. इस बार वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं. वो पहले ही राजस्थान से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हो चुकी हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली की पारंपरिक सीट से राहुल गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
रायबरेली-अमेठी पहुंचेंगे सोनिया, राहुल और अखिलेश
Leave a Comment: