सीतापुर हत्याकांड: अजीत ने बयां की क्रूरता की कहानी, सबसे पहले भाभी को मारा, अंत में मां पर किए हथौड़े से वार
दो बच्चों अर्ना और आद्विक को सिर में चोट के निशान मिले। अर्ना की दाहिनी जांघ की हड्डी टूटी मिली थी।
मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जीप और एक अज्ञात वाहन की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत की सूचना है।
इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बुधवार देर रात दो वाहनों की टक्कर के बाद आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स के घायल होने की खबर है। हादसे के बारे में मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है।
जानकारी के मुताबिक दर्दनाक सड़क हादसा इंदौर अहमदाबाद रोड पर बेटमा के समीप हुआ है। इसमे एक MP 43 BD 1005 नंबर की कार रोड पर खड़े डंपर में जा घुसी। आशंका है कि डंपर रेती से भरा हुआ था, क्योंकि घटना स्थल पर रेती बिखरी हुई है। हादसे में कार में सवार आठ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध घायल है, जिसका नाम भोगों पिता दलसिंह सामने आया है। जानकारी मिली है कि ये लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद जिस वाहन से कार टकराई थी वो वाहन चालक भाग निकला। मृतक में शामिल एक शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। इसमें शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
हादसे के बाद ड्राइवर फरार, घायल शख्स का अस्पताल में इलाज
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात वाहन का चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। आठ शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
दो बच्चों अर्ना और आद्विक को सिर में चोट के निशान मिले। अर्ना की दाहिनी जांघ की हड्डी टूटी मिली थी।
Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार देर शाम बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में मुंबई में रोड शो किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उनके साथ थे।
जून 2023 में ईडी ने अतीक अहमद के सहयोगियों से जुड़े 27 परिसरों की तलाशी ली थी। इन कार्रवाइयों से करोड़ों रुपये की नकदी जब्त की गई थी। साथ ही गहने भी बरामद किए गए।
Leave a Comment: