Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार देर शाम बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में मुंबई में रोड शो किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उनके साथ थे।


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार देर शाम मुंबई में रोड शो किया। इस शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुंबई महानगर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीट से लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में इस रोड शो का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्सुकता से सड़क के किनारे खड़े थे। प्रधानमंत्री का यह रोड शो 20 मई को मुंबई की छह लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की कुल 13 सीट पर होने वाले मतदान से पहले हुआ। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के साथ ही चुनाव संपन्न हो जाएगा। 

 

अशोक सिल्क मिल रोड शो की शुरुआत

भाजपा के स्टार प्रचारक ने उत्तर पूर्व मुंबई में घाटकोपर (पश्चिम) के अशोक सिल्क मिल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शाम करीब सात बजे अपना रोड शो शुरू किया और शहर के विभिन्न हिस्से से होते हुए घाटकोपर(पूर्व) के पार्श्वनाथ चौक पर एक घंटे से अधिक समय के बाद समाप्त हुआ। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के लोकसभा उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में ठाणे जिले के कल्याण और नासिक जिले के डिंडोरी मे दो जनसभाओं संबोधित किया।

pm modi, road show

                                                                 नरेंद्र मोदी ने मुंबई में किया रोड शो

 

 

हजारों लोगों ने मोदी के समर्थन में लगाए नारे

रोड शो के दौरान उपनगर घाटकोपर में सड़क किनारे लगाए गए अवरोधकों के दोनों ओर हजारों लोग खड़े होकर मोदी का स्वागत कर रहे थे, उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न था और वे उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। कई लोग इमारतों की बालकनी में खड़े थे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे जबकि युवा उत्साहपूर्वक अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें खींच रहे थे। मछुआरों की वेशभूषा और वारकरी संप्रदाय (जिसके सदस्य भगवान विष्णु के एक रूप भगवान विट्ठल की पूजा करते हैं) की पारंपरिक पोशाक पहने लोगों ने मोदी का स्वागत किया।

 

pm modi, road show

                                                 नरेंद्र मोदी ने मुंबई में किया रोड शो

अबकी बार 400 पार के नारे

लोगों ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के ‘400 साल पुराने सपने को साकार करने’ के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने वाली तख्तियां ले रखी थीं और कुछ पर ‘अबकी बार 400 पार’ (भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य) का नारा लिखा था। घाटकोपर में बड़ी संख्या में गुजराती रहते हैं जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। 

pm modi, road show

                                               पीएम मोदी की झलक पाने के लिए उमड़े लोग

मेट्रो सेवाएं रोकी गईं

प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर पूर्व मुंबई और उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार मिहिर कोटेचा और उज्ज्वल निकम भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के रोड शो से पहले सुरक्षा कारणों से जागृति नगर और घाटकोपर स्टेशन के बीच मुंबई मेट्रो सेवाएं सस्पेंड कर दी गईं। हालांकि, बाद में सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई। पुलिस ने रोड शो के आसपास की कुछ सड़कों को भी यातयात के लिए बंद दिया था और वाहनों को परिवर्तित मार्ग से जाने का परामर्श दिया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।