कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि युवाओं के पास रोजगार नहीं है। जनता के पास खाने के लिए नहीं है लेकिन पीएम मोदी की पूरी कोशिश जनता के लिए काम करने की नहीं बल्कि सत्ता बचाने की है।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को वोट देने का मतलब दलितों, आदिवासियों, किसानों और गरीब सवर्णों के खिलाफ वोट देना है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं। लोगों के पास खाने के लिए नहीं है लेकिन मोदी को इसकी परवाह नहीं है बल्कि उनका पूरा ध्यान सत्ता बचाने पर है। सोनिया गांधी ने सत्ता ठुकरा दी थी लेकिन मोदी सबकुछ भूलकर सत्ता में बने रहने के लिए काम कर रहे हैं।

 

कांग्रेस मजदूरों, गरीबों और किसानों के हक की लड़ाई लड़ती है
खरगे ने कहा कि गांधी परिवार ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। हमेशा से बलिदान देकर देश की सेवा की। कांग्रेस मजदूरों, गरीबों और किसानों के हक की लड़ाई लड़ती है। भाजपा अमीरों और पूंजीपतियों को लाभ देने का काम करती है। पीएम मोदी ने कहा था कि काला धन वापस लाएंगे। गरीबों के खाते में 15 लाख रूपए भेजेंगे। सभी बड़े झूठे साबित हुए है। 10 वर्षों के कार्यकाल में जनता के लिए क्या किया। मोदी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए मोदी जी नए नए हथकंडे अपना कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।