अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट शिवसंपत करवरिया


 जनपद चित्रकूट जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी  अभिषेक आनंद ने जनपद चित्रकूट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास रत हैं, इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 20 के गांधी गंज में घर- घर जाकर नीलम वर्मा, दीपशिखा वर्मा, देवेंद्र सिंह कटिहार, शिवरास गुप्ता को कार्ड  (नेउता) वितरण कर वोट डालने की अपील की । उन्होंने वार्ड नंबर 20 में कार्ड भी वितरण किये एवं मतदाताओं से मतदाता पर्ची वितरण की भी जानकारी  लिए । जिलाधिकारी ने मतदाताओं से कहा कि बूथों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, छाया, प्राथमिक चिकित्सा, व्हीलचेयर आदि सुविधा रहेगी किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी ।आप लोग लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के चुनाव का पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, उप जिलाधिकारी कर्वी  सौरभ यादव, अपर उप जिला अधिकारी  आलोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा, सहित स्वीप के अधिकारी व बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।