जसिया गांव का रूपेश हुड्डा पंचकूला में डायल 112 पर तैनात है, स्थानीय पुलिस के एएसआई की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है।


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगना एक हवलदार को भारी पड़ा। पंचकूला में डायल 112 पर तैनात रोहतक के जसिया गांव निवासी हवलदार रूपेश हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

सदर थाने के एएसआई संदीप की शिकायत के अनुसार, हवलदार रूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में 26 अप्रैल व 28 अप्रैल को वोटों के लिए प्रचार किया। जसिया की चौपाल में 9 मई को सरपंचों के साथ चुनावी सभा में हिस्सा लिया व कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। सरकारी कर्मचारी होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोटों के लिए प्रचार करने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को एक कर्मचारी के प्रचार करने की सूचना मिली थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। -मुरारीलाल, प्रभारी, सदर थाना, रोहतक

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।