अब तक टीवी न्यूज़ चैनल   से पत्रकार मुकेश कुमार


बस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल पर 20 कमरे का स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसकी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सीआईएसएफ समेत अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रणनीति तैयार की है।


एएसपी ओपी सिंह ने मतगणना स्थल मंडी समिति का जायजा लिया। इस दौरान 25 मई को मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा के लिए रणनीति बनाई गई। एसपी ने बताया कि मंडी के 20 कमरों को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए तीन घेरे आइसोलेशन, इनर कॉर्डन और आउटर कॉर्डन बनाए गए हैं। आइसोलेशन कॉर्डन की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी। सीएपीएफ के जवान 24 घंटे शिफ्ट वार ईवीएम की सुरक्षा करेंगे। इनर कॉर्डन की सुरक्षा के लिए आर्म्ड पुलिस की तैनाती की जाएगी। वहीं, आउटर कॉर्डन के लिए सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी के लिए राजपत्रित अधिकारियों को लगाया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक संपूर्ण स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के नोडल अफसर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी।

मतगणना स्थल पर रहेगी फायर बिग्रेड
एएसपी ओपी सिंह ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहाकि अग्निशमन विभाग की ओर से फायर सर्विस की गाड़ियों का समुचित इंतजाम रहेगा। मानक के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी ज्वलनशील वस्तुओं व तेल, गैस या शार्ट-सर्किट से लगने वाली आग पर नियंत्रण स्थापित करने वाले समस्त उपकरणों से लैस रहेंगे।। इसके लिए एसपी व ज़िला मजिस्ट्रेट ने रणनीति तैयार की है।

हर विधानसभा के लिए होंगे चार-चार स्ट्रांग रूम
लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इसके लिए विधानसभा वार चार-चार स्ट्रांग रूम होंगे। सभी पांच विधानसभा में कुल मिलाकर 20 स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे बनाए। यहीं से ईवीएम को निकाल कर मतों की गिनती की जानी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।