लोहे की कड़ाही में भूलकर भी न बनाएं ये सब्जियां, फायदे की जगह होगा नुकसान
लोहे की कड़ाही में बनी सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं लेकिन आप भूलकर भी इन सब्जियों को न बनाएं।
दूध में बादाम मिलाकर पीने से आपकी सेहत को कई चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं किस समय पीना आपके स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी?
दूध हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है ये तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप दूध में बादाम मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को डबल फायदा होगा। बादाम और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दरअसल, बादाम एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसे डॉक्टर खाने की सलाह देते हैं। बादाम और दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है, जिससे कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आप कई समस्याओं से छुटकारा पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं बादाम दूध का सेवन करने से क्या फायदा होगा?
दूध को गुणों की खाना कहा गया है इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। वहीं, बादाम भी पोषक तत्वों से भरपूर है इसलिए एक्सपर्ट हमेशा बादाम खाने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है।
स्किन को निखारे : बादाम और दूध स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत: इन दिनों लोग हड्डियों की समस्या से ज़्यादा परेशान रहते हैं। खासकर, महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी बहुत ज़्यादा देखि जाती है। ऐसे में बादाम और दूध का सेवन उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद है जो जॉइंट पेन, हड्डियों के दर्द से परेशान हैं। बादाम के दूध में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है, जो आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। साथ ही बादाम और दूध में प्रोटीन भी पाया जाता है।
एनर्जी बढ़ाए: बादाम और दूध पीने से आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। थकान, कमजोरी महसूस होने पर बादाम और दूध का सेवन करना फायदेमंदहो सकता है। नाश्ते में बादाम और दूध पीने से आप हमेशा ऊर्जावान बने रहेंगे, साथ ही आपको ताकत भी मिलेगी।
बादाम का दूध आप रात के समय सोने से पहले और सुबह उठने के बाद कभी भी कर सकते हैं।
एक गिलास गर्म दूध में 3-4 बादाम मैश कर डालें। रात को सोने के पहले इसे पिएं।
रात को 4-5 बादाम भिगोकर रख दें। छिलके निकालकर दूध में इसे ग्राइंड कर सुबह के नाश्ते के बाद पिएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लोहे की कड़ाही में बनी सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं लेकिन आप भूलकर भी इन सब्जियों को न बनाएं।
Weekly Career Horoscope 13th to 19th May 2024:आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपका करियर कैसा रहेगा।
ग्रामीणों ने पुलिस को पांच दिन का समय दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि उसके बाद कठोर कदम उठाएंगे।
Leave a Comment: