दुनिया कर रही थी भाभी की तारीफ तो ननद कैसे पीछे रहतीं, जानिए आलिया को लेकर क्या-क्या बोल गईं करीना
आलिया भट्ट के मेट गाला 2024 वाले लुक पर करीना कपूर ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है. करीना का रिएक्शन इस वक्त चर्चा में बना हुआ है
बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स काफी पढ़े-लिखे हैं. कुछ ने ग्रेजुएट कर रखा है तो कुछ ने मास्टर्स. लाइमलाइट में रहने वाले इन स्टारकिड्स में से कई ने मुंबई तो कई ने विदेश से पढ़ाई की है.

अपनी बड़ी बहन जान्हवी की तरह खुशी कपूर ने भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की. वह अभी न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी की छात्रा हैं.

सारा अली खान ने न्यूयॉर्क की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया से ग्रेजुएशन किया है. सारा ने हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई की है.

सुहाना खान अपने भाई की तरह एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी चाइल्ड हैं. सुहाना का बॉलीवुड डेब्यू जल्द ही होने वाला है. सुहाना ने अपनी पढ़ाई के लिए धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला लिया और लंदन के एर्डिंगली कॉलेज से अपनी डिग्री पूरी की.

अनन्या पांडे ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में स्थित धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है. यूनिवर्सिटी ऑफ सादर्न कैलिफोर्निया से उनकी कॉलेज की पढ़ाई हुई है.

जान्हवी कपूर ने अपनी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की. अभिनेत्री ने फिल्मों में अपना करियर शुरू करने से पहले कैलिफोर्निया के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेकर एक्टिंग स्किल पर काम किया था.

इब्राहिम अली खान ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है और लंदन कॉलेज से आगे की पढाई कर रहे हैं . इब्राहिम ने 2008 की फिल्म 'टशन' में बतौर बाल कलाकार काम किया था.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अपने पिता की तरह अभिनेता बनने में दिलचस्पी नहीं है. आर्यन लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से ग्रेजुएट हैं. इसके बाद, उन्होंने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के फिल्म व्यवसाय पाठ्यक्रम में दाखिला लिया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आलिया भट्ट के मेट गाला 2024 वाले लुक पर करीना कपूर ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है. करीना का रिएक्शन इस वक्त चर्चा में बना हुआ है
फिल्मी सितारों की हर छोटी-बड़ी हरकत खबर बन जाती है। उनकी दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं
‘सरफरोश’ स्क्रीनिंग
Leave a Comment: