अमेठी से राम प्रकाश यादव ब्यूरो चीफ अब तक न्याय 


अमेठी/जगदीशपुर , कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस बूथ से दस कदम दूरी पर एक फल व्यवसायिक की अयोध्या राजमार्ग कॉर्नर पर जघन्यं हत्या कर दी गई। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व भय ब्याप्त है। बीती रात अज्ञात कारणों से अज्ञात लोगों ने फल ब्यवसाई की हत्या कर दी। सुबह जानकारी प्राप्त होने पर मृतक अवस्था में शव  व्यवसाय की दुकान में पड़ी मिली मृतक पंकज कुमार साहू पुत्र खुशी राम साहू उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी पुरे शोहरत सिंह थाना जगदीशपुर जिला अमेठी का निवासी है रात्रि छोटा भाई सुमित कुमार घर से रात लगभग 11:00 बजे दुकान पर खाना लेकर आया। उसके बाद दुकान के सामने लगे ठेला पर छोटा भाई सो गया और भाई को खाना खाने के लिए बोला तो भाई पंकज ने कहा कि अभी थोड़ी देर में खाना खा लेंगे।उसै बाद छोटा भाई सो गया सुबह उठने पर देखा तो मृतक हालत में बड़ा भाई पंकज का शव मृत हालत में पड़ा मिला।घटना को सुनकर  लोगों का जमावडा लग गया। घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन हेतु भेज दिया।इस सम्बंध में क्षेत्राअधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया की मृतक के पिता  खुशीराम पुत्र जगन्नाथ साहू निवासी पुरे सोहरत सिंह थाना जगदीशपुर अमेठी ने बताया कि अयोध्या रोड मोड़ पर अपनी फल व जूस की दुकान है वहीं दुकान पर प्रतिदिन की तरह रात्रि मे पंकज सोया हुआ था।जो अज्ञात लोगों द्वारा रस्सी से गला घोट कर ह्त्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के मामले मे अज्ञात के खिलाफ अपराध संख्या 171/24, धारा 302 I P C के अन्त्रगत् मुकदमा पंजीकृति किया गया।पुलिस अज्ञात अभियुक्तो की तलाश में जुटी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।