मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। वह लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत दौरे पर हैं।


लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हाथरस, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जाएंगे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सबसे पहले हाथरस में आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद बुलंदशहर के नुमाइश मैदान के निकुंज हाल में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद सीएम गौतमबुद्धनगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।