अमेरिका के इलिनोइस में एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हैं


अमेरिका:अमेरिका के उत्तरी इलिनोइस में चाकू से हमले की एक घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। इस भयवाह घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रॉकफोर्ड पुलिस प्रमुख कार्ला रेड ने बताया कि 22 वर्षीय संदिग्ध पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों में शामिल एक शख्स की हालत नाजुक है। रेड ने पत्रकारों से कहा, “इस समय मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है।

 

” उन्होंने कहा कि रॉकफोर्ड पुलिस को स्थानीय समयनुसार बुधवार दोपहर 1.14 बजे पहली फोन कॉल आई थी जिसके बाद कई और लोगों ने कॉल की। पुलिस प्रमुख ने कहा कि फिलहाल अन्य किसी पर घटना में शामिल होने का शक नहीं है और “हमें संदिग्ध के इरादे के बारे में अभी जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा जघन्य अपराध क्यों किया।” रॉकफोर्ड पुलिस ने शुरू में बताया था कि घटना में पांच लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन विन्नेबागो काउंटी शेरिफ कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी कोरी हिलियार्ड ने शाम में बताया कि कुल सात लोग घायल हुए हैं।

2 महिला और 2 पुरुषों की मौत

अधिकारी के अनुसार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 वर्षीय एक लड़की, 63 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरुष और 22 वर्षीय एक युवक शामिल है। चारों की पहचान उजागर नहीं की गई है। इस घटना से कुछ दिन पहले रॉकफोर्ड में स्थित वॉलमार्ट में एक किशोर कर्मचारी की स्टोर के अंदर चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। रॉकफोर्ड के मेयर टॉम मैकनमारा ने कहा, “आज, हम अपने समुदाय के निर्दोष सदस्यों के खिलाफ हिंसा के एक और भयानक कृत्य से स्तब्ध हैं।” उन्होंने कहा, “अब जबकि संदिग्ध हिरासत में है, तो हमारी प्राथमिक चिंता यह सुनिश्चित करने की है कि इस हिंसा से सीधे प्रभावित लोगों की मदद की जाए।  (एपी) 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।