उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक जाएगा संविधान रथ यात्रा
उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक जाएगा संविधान रथ यात्रा
नीले झंडे और तिरंगे से कुंज उठा लखनऊ सिद्धार्थ
लखनऊ। प्रदेश के 75 जिलों के लिए रथों को रवाना किया गया। रविवार को संविधान, आंबेडकर रथ यात्रा डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के तत्वावधान में विधानसभा के सामने 75 संविधान रथ यात्रा का शुभारंभ पद्मश्री प्रो. एसएन कुरील, रेखा रानी, आरआर जैसवार, मुख्य संयोजक रामचन्द्र पटेल, संयोजक राजेश सिद्धार्थ, गंगा प्रसाद बौद्ध द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिसमें मुख्य संयोजक रामचन्द्र पटेल ने बताया कि संविधान आंबेडकर रथ यात्रा विधानसभा के सामने लखनऊ से सुबह करीब 11 बजे रवाना किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में डॉ आंबेडकर संविधान के अनुयाई, 75 रथ सहित सैकड़ों गाड़ियों का काफिला पूरे शहर में भ्रमण किया। साथ ही एक-एक रथ 75 जिलों में शाम 7 बजे रवाना कर दिए गए। वहीं संयोजक राजेश सिद्धार्थ ने बताया कि यह रथ यात्रा जिलों में गांव-गांव जाकर संविधान व बाबा साहेब डॉ आंबेडकर के इतिहास देश व राष्ट्रहित में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
इसी क्रम में सहसंयोजक एडवोकेट हाई कोर्ट आरआर जयसवार ने कहा कि संविधान से ही न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका सहित देश के सारी व्यवस्थाएं संविधान में ही निहित है। यात्रा संयोजक मंडल में मुख्य रूप से प्रदीप रावत, सोनम गौतम, बंसराज भारती, सीमा गौतम, पीएस त्यागी, अमरेश चौधरी, सीएल कुरील, डॉ सत्यवती दोहरे, जगजीवन बौद्ध, ममता रानी, वीरेन्द्र पटेल आदि लोगों के सहयोग से संविधान रथ यात्रा का संचालन किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक जाएगा संविधान रथ यात्रा
मालद्वीव में मोहम्मद मुइज्जू के नए राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने के बाद से ही पिछले 2 महीनों से दोनों देशों के संबंधों में लगातार तनाव बढ़ रहा है। चीन के प्रति झुकाव रखने वाले मुइज्जू ने भारत के साथ मालद्वी के संबंधों को काफी बिगाड़ लिया है। उन्होंने परंपरा तोड़ते हुए तुर्की के बाद चीन की
नए साल में भी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीआई की खरीदारी लगातार जारी है। एफपीआई ने जनवरी के पहले सप्ताह में शेयर बाजारों में करीब 4,800 करोड़ रुपये डाले हैं। बीते साल यानी 2023 में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 2.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।
Leave a Comment: