उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक जाएगा संविधान रथ यात्रा 


प्रकाशनार्थ
     ......................
उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक जाएगा संविधान रथ यात्रा 
.........................लखनऊ 28 जनवरी 2024 संविधान, आंबेडकर रथ यात्रा डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ   के तत्वावधान में विधानसभा लखनऊ के सामने से 75 संविधान रथ यात्रा का शुभारंभ पद्मम श्री प्रोफेसर यस०यन० कुरील केजीएमयू पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा रानी, एडवोकेट आर०आर० जयसवार, मुख्य संयोजक रामचन्द्र पटेल, संयोजक राजेश सिद्धार्थ, गंगा प्रसाद बौद्ध द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया।
    उक्त रथ यात्रा के मुख्य संयोजक रामचन्द्र पटेल ने बताया कि संविधान आंबेडकर रथ यात्रा लखनऊ में 11:00 बजे विधानसभा के सामने से रवाना किया गया लखनऊ में शाम 7:00 बजे तक हजारों की संख्या में डॉ० आंबेडकर संविधान के अनुयाई 75 रथ सहित सैकड़ों गाड़ियों का काफिला पूरे शहर में भ्रमण किया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। साथ ही  एक-एक रथ 75 जिलों में शाम 7:00 बजे रवाना किए गए।
      संयोजक राजेश सिद्धार्थ ने बताया कि यह रथ यात्रा जिलों में गांव-गांव जाकर संविधान व बाबा साहेब डॉ०आंबेडकर के इतिहास देश व राष्ट्र  हित में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे
संयोजक सीमा गौतम ने कहा की बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की बदौलत से आज महिलाओं को अधिकार मिला है जो संसद और विधायक विधानसभा में जा रही इसलिए सभी महिलाएं बढ़-चला करके इस संविधान यात्रा में भाग ले रही है
    उक्त रथ यात्रा के सहसंयोजक एडवोकेट हाई कोर्ट आर०आर० जयसवार ने कहा कि संविधान से ही न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका सहित देश के सारी व्यवस्थाएं संविधान में ही निहित है। उक्त यात्रा संयोजक मंडल में मुख्य रूप से प्रदीप रावत, सोनम गौतम, सीमा गौतम, पी०यस०त्यागी,  सी०एल०कुरील, डॉ०सत्यवती दोहरे, फकीरे लाल बौद्ब ,नीरज गौतन,नौसाद त्यागी,रविद्र कुमार गौतम आदि लोगों के सहयोग से संविधान रथ यात्रा का संचालन किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।