नया साल यानी 2024 बस 2 दिन में दस्तक देने वाला है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस का शादी के बाद पति संग पहला न्यू आयर सेलिब्रेशन होने वाला है। जानिए कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस का नाम इस लिस्ट में हैं शामिल।


नए साल को आने में बस 2 दिन बचे हैं। आम से लेकर खास तक सभी नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं इस साल बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स के लिए न्यू ईयर का सेलिब्रेशन का मजा जबल होने वाला है। क्योंकि शादी के बाद ये स्टार्स अपने पार्टनर के साथ पहली बार नए साल का स्वागत करने वाले हैं। इस साल अधिकतर एक्ट्रेसेस ने शादी की है जो अपने पति संग नए साल का जश्न मनाएंगी। आइए जानते हैं कि किन-किन एक्ट्रेसेस का शादी के बाद अपने पति के साथ पहला नया साल होने वाला है। 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में राघव चड्ढा के संग शादी के बंधन में बंधी हैं। परिणीति शादी के बाद राघव के साथ पहला न्यू ईयर मनाएंगी। बता दें परिणीति और राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे, जिसमें फैमिली और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

 

 

कियारा आडवाणी और हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसी साल शादी रचाई है। कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शादी के सात फेरे लिए थे। वहीं ये कपल भी साथ में पहला न्यू ईयर साथ में मनाएंगे। 

 

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इसी साल जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। अथिया ने इस साल पहली बार पति केएल राहुल के लिए करवा चौथ व्रत रखा था। वहीं अब इनका साथ में ये पहला न्यू ईयर है।

 

स्वरा भास्कर ने जनवरी 2023 में फहद अहमद से शादी की थी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने पति फहद अहमद के साथ पहली बार नए साल का जश्न मनाएंगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।