रश्मिका मंदाना के लिए साल 2023 खास रहा। रश्मिका की फिल्म एनिमल ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया बल्कि अभिनेत्री के गीतांजलि कैरेक्टर को भी पसंद किया गया। इस बीच रश्मिका को इंडस्ट्री में 7 साल पूरे हो गए हैं। जिसको लेकर एक्ट्रेस ने एक बेहद ही खास पोस्ट शेयर किया है।


रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ की नहीं बल्कि अब बॉलीवुड का भी चमकता सितारा बन गई हैं। 'गुडबाय' और 'मिशन मजनू' के बाद हाल ही में रश्मिका मंदाना बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' में नजर आई जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया। वहीं साउथ से बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वालीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को इंडस्ट्री में 7 साल पूरे हो गए है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के दी है। जिसमें रश्मिका ने अपने सात साल की जर्नी पर बात की है और फैंस को धन्यवाद किया है। नीचे देखें एक्ट्रेस का पोस्ट जो आपका दिल छू लेगा।

 

इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना को हुए 7 साल

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी सात साल की जर्नी कैसी रही और इसमें उनके फैंस ने उनका कितना सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '7 साल। यह वाकई एक अच्छी जर्नी रही है। आपने मेरा सपोर्ट किया। आपने मेरे साथ धैर्य रखा। आपने मुझे आगे बढ़ते हुए देखा है, जो आज मैं बनी हूं और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। एक साथ कई और खूबसूरत सालों के लिए चीयर्स। थैंक्यू। आई लव यू।'

Rashmika Mandanna

इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना को हुए 7 साल

रश्मिका मंदाना का करियर

बता दें कि रश्मिका मंदाना ने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2016 में आई कन्नड़ फिल्म Kirik Party से एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद रश्मिका ने 'चमक', 'अंजनी पुत्र', 'चलो', 'गीता गोविंदम' और 'पुष्पा' जैसी कई फिल्मों में काम किया और फिर कभी रश्मिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट

रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करे तो हाल ही में वो 'एनिमल' में नजर आई हैं। रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना ने गीतांजलि की भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह गीतांजलि के कैरेक्टर में जान फूंक दी। वहीं एनिमल के बाद रश्मिका मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।