दुस्‍साहस: यूपी के हाथरस में छेड़छाड़ के विरोध में 11वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर शव लटकाया, FIR दर्ज उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़खानी का व‍िरोध करने पर 11वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। स्‍वजन ने गांव के ही युवक पर हत्‍


हाथरस। छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा की हत्या कर दी गई। स्वजन ने गांव के ही युवक पर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। छात्रा के कमरे से एक युवक को लोगों ने दबोच लिया।  पाक्सो एक्ट, छेड़छाड़ व हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। छात्रा की मां के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर के पीछे की दीवार फांदकर गांव का ही सुमित घर में घुस आया। वह बेटी के कमरे में पहुंच गया और उसने बेटी को बुरी नियत से दबोच लिया।

इसका विरोध करने पर हत्या कर दी। शोरगुल सुनकर मां कमरे में पहुंची। आरोप है कि बेटी का शव फंदे पर लटका था और युवक कमरे में बैठा था। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी वहां आ गए। आरोपित को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। सुमित ने आत्महत्या को हत्या दर्शाने के उद्देश्य से शव को फंदे पर लटका दिया। उसके दो साथी और थे, जिन्हें ग्रामीणों ने भागते हुए देखा।

छात्रा को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहर लाल नेहरू (जेएन) मेडिकल कालेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एसएचओ सिकंदराराऊ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़ और पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।