महू से हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट


महू----भाजपा में फूटा बम... उषा ठाकुर के खिलाफ लामबंद हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता...  स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दो नहीं तो  भाजपा का  कोई भी कार्यकर्त्ता। चुनाव में  काम नहीं करेगा महू-----कार्यक्रम तो था दशहरा मिलन का, मगर  मकसद था भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर का प्रबल विरोध। महू की गौशाला परिसर में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनके विरोध में इकट्ठा हुए। नेतृत्व किया भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम यादव, अशोक सोमानी, रामकरण भामर, शेखर बुंदेला आदि ने। महू विधानसभा में इस बार रोचक परिस्थितियां पैदा हो रहीं हैं। कॉंग्रेस में तो टिकिट को लेकर असंतोष झलक ही रहा है और पूर्व विधायक  अंतरसिंह दरबार आज  27 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल  कर के कांग्रेस खेमे की नींद उड़ा रखी है।  यहाँ पर भाजपा से कॉंग्रेस में शामिल हुए रामकिशोर शुक्ला को टिकिट दिया गया है। वहीँ आज भाजपा में भी कोहराम मचा है। उषा ठाकुर को दोबारा टिकिट दिए जाने के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्त्ता गोशाला महू में इकट्ठा हुए। मंच से नेताओं ने उषा ठाकुर के कार्यकाल को पूरी तरह बोगस बताते हुए भाजपा हाईकमान से तत्काल टिकट बदलने की मांग करते हुए स्थानीय प्रत्याशी को टिकिट देने की मांग की। सभा को संबोधित किया राधेश्याम यादव, अशोक सोमानी, शेखर बुंदेला, रामकरण भामर और कुछ आदिवासी सरपंचों ने। यादव ने कहा की जिस उषा ठाकुर ने मुझ जैसे नेता को महू की समस्याओं और पार्टी हित में बात करने का समय बीते पांच साल में नहीं दिया, उसके लिए मेरे पास कैसे समय हो सकता है? अन्य नेताओं ने भी जमकर भड़ास निकाली। पूरे समय उषा ठाकुर के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ किए गए भेदभाव, प्रताड़ना आदि का जिक्र किया गया। बीच बीच में भी लोगों ने टिप्पणी करके ठाकुर के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।  महू में भाजपा के खिलाफ ये पहला अवसर है जब खिलाफत का बिगुल जोरदार तरीके से हुआ है। नेताओं ने भाषणों की आड़ में 30 अक्टूबर से पहले टिकिट बदलने का अल्टीमेटम भी दे डाला। कार्यक्रम में  भाजपा के नेता, हजारों कार्यकर्ता, मुस्लिम कार्यकर्त्ता, महिला कार्यकर्त्ता इकट्ठा हुए।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।