भारत विकास परिषद्, मलोट की ओर से स्कूल स्तरीय "भारत को जानो" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया"


भारत विकास परिषद्, मलोट की ओर से स्कूल स्तरीय "भारत को जानो" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया"
  आज भारत विकास परिषद् , मलोट की ओर से शहर के 16 स्कूलों में स्कूल स्तरीय "भारत को जानो" प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया।   इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मलोट शाखा के अध्यक्ष सुरिंदर मदान और सचिव गुलशन अरोड़ा ने बताया कि आज की नई पीढ़ी को भारत वर्ष की जानकारी, इतिहास और देश भक्ति का महत्व बताने के लिए प्रत्येक वर्ष "भारत को जानो" प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।  आज की प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन के  लिए  शाखा पैटर्न श्री राज वाट्स ने भाग लेने वाले सभी स्कूलों के प्रिंसिपल,  स्कूल स्टाफ व परिषद् परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।  इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप बब्बर,  मलोट शाखा के  उपाध्यक्ष सोहन लाल गुंबर तथा धर्मपाल गुंबर, कोषाध्यक्ष बिट्टू तनेजा, राजिंदर नागपाल, चंद्र मोहन सुथार, विवेक गर्ग, राजपाल कक्कड़, प्रदीप मंगला, वरिंद्र धूड़िया, सभी स्कूल प्रिंसीपल तथा स्टॉफ सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया।मैं रमन कुमार ब्यूरो चीफ श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।