Gold Silver Price Today शादियों के सीजन में सोने-और चांदी के रेट में लगातार कमी देखने को मिल रही है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अपने शहर का नया रेट पता कर लें।
Gold Price Today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 430 रुपये गिरकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में सोना 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 72,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक कमोडिटीज सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत 430 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।
आज कैसा रहा सोने-चांदी का रेट?
विदेशी बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,960 डॉलर प्रति औंस और 23.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी के कारण कॉमेक्स हाजिर सोने की कीमत में गिरावट आई है।
कमजोर मांग से सोना वायदा में गिरावट
व्यापारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 44 रुपये गिरकर 59,816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जून डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 7,400 लॉट के कारोबार में 44 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,978.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
चांदी का वायदा भाव टूटा
कारोबारियों के सौदे कम करने से बृहस्पतिवार को चांदी का वायदा भाव 95 रुपये की गिरावट के साथ 70,991 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 95 रुपये या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,991 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जिसमें 13,662 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.13 प्रतिशत गिरकर 23.21 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Kerala Plus Two Result 2023 (Out) केरल बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया गया है। केरल बोर्ड से 12th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
कानपुर देहात। जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम सरौटा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव
जौनपुर, मड़ियाहूं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय प
Leave a Comment: