: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट हुआ घोषित, मानवी ने 694 अंक प्राप्त कर हासिल की पहली रैंक


  1. आज दोपहर 2:30 बजे घोषित होगा रिजल्ट।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर घोषित किया जायेगा परिणाम।

  3. प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जायेगा रिजल्ट।

LIVE HP Board 10th Result 2023: मानवी ने 694 अंक प्राप्त कर हासिल की पहली रैंक। हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट आज यानी 25 मई को दोपहर 2:30 बजे घोषित कर दिया जायेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट जांच सकेंगे।

 HPBOSE 10th Result 2023: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10th क्लास Term-2 का रिजल्ट आज यानी की 25 मई को घोषित कर दिया गया है। शिक्षा बोर्ड की ओर से दोपहर बाद करीब ढाई बजे परिणाम घोषित किया गया है। बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि इस दसवीं कक्षा में टर्म एक व टर्म दो में 90 हजार 635 विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में भाग लिया है। पिछले साल दसवीं कक्षा का परिणाम 29 जून को घोषित किया गया था। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गयी है। आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

8 : 25 : 12 AM

HP Board 10th Result 2023: मानवी ने 694 अंक प्राप्त कर हासिल की पहली रैंक

 हिमाचल प्रदेश 10वीं में कुल्लू की रहने वाली छात्रा मानवी ने 694 अंक प्राप्त करके राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

7 : 32 : 27 AM

LIVE HPBOSE Himachal Pradesh 10th Result 2023: 1682 दे सकेंगे कंपार्टमेंट एग्जाम

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट घोषित किया जा चूका है। इस वर्ष 1682 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आयी है। इन सभी विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा जिससे ये अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं। 

7 : 16 : 23 AM

HPBOSE 10th Result 2023: 89.7 प्रतिशत रहा हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही पास पर्सेंटेज भी जारी कर दिया गया है। इस वर्ष 10th में कुल 89.7 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। 

6 : 49 : 42 AM

HPBOSE 10th Result 2023: मानवी ने किया राज्य में टॉप

 कुल्लू की छात्रा मानवी ने प्रदेश भर में पहला स्थान किया हासिल है। उन्होंने 694 अंक के प्राप्त हैं। इसके अलावा हमीरपुर की दीक्षा कठियाल 693 अंक के साथ दूसरे स्थान पर और हमीरपुर के अक्षित शर्मा व आकर्षक ठाकुर 692 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

5 : 22 : 55 AM

HP Board 10th Result 2023 LIVE: 89.7 प्रतिशत दर्ज किया गया परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10th का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष 91440 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें से 81732 ने परीक्षा पास की है। 1682 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट के लिए नामित किया गया है वहीं 7534 विद्यार्थी इस परीक्षा में फेल हो जायेंगे। इस वर्ष 89.7 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया है। 

5 : 15 : 38 AM

HPBOSE 10th Result 2023: 89.7 प्रतिशत दर्ज किया गया रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश 10th बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। इस वर्ष दसवीं का रिजल्ट 89.7 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

 

5 : 03 : 32 AM

LIVE HPBOSE Himachal Pradesh 10th Result 2023: जारी हुए एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम

एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर जांच सकते हैं। 

4 : 53 : 53 AM

HP Board 10th Result 2023 LIVE: hpbose.org पर घोषित होंगे नतीजे

 हिमाचल प्रदेश दसवीं रिजल्ट बस कुछ ही क्षणों में घोषित होने वाला है। स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

4 : 39 : 59 AM

Himachal Pradesh 10th Result 2023: कुछ मिनटों में घोषित होगा रिजल्ट

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट 2:30 बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होने में बस कुछ मिनटों में ही घोषित किया जाने वाला है। 

4 : 33 : 00 AM

HP BOSE 10th Result 2023: आधे घंटे से भी कम बचा है समय

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट जारी होने में आधे घंटे से भी कम समय बचा है। स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने पर इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकेंगे। 

4 : 19 : 36 AM

LIVE HPBOSE 10th Result 2023: कुछ मिनटों में खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2:30 PM पर घोषित किया जायेगा। बस कुछ ही देर में क्लास 10th से बोर्ड परीक्षाएं देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जायेगा। 

4 : 08 : 21 AM

HP Board 10th Result 2023: इन स्टेप्स से जांच सकेंगे नतीजे

एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट देखने के लिए आपको hpbose.org पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब क्लास 10th रिजल्ट पर क्लिक करें। रोल नंबर दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका परिणाम एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा।   

4 : 08 : 07 AM

HP Board 10th Result 2023: इन स्टेप्स से जांच सकेंगे नतीजे

एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट देखने के लिए आपको hpbose.org पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब क्लास 10th रिजल्ट पर क्लिक करें। रोल नंबर दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका परिणाम एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा।   

3 : 55 : 54 AM

Himachal Pradesh Board Result 2023 LIVE: hpbose.org चेक कर सकेंगे नतीजे

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

3 : 43 : 49 AM

HPBOSE Result 2023 10th: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हो सकती है टॉपर्स लिस्ट

 एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो सकती है। 

3 : 34 : 09 AM

 HPBOSE 10th Result 2023: हिमाचल प्रदेश 10th क्लास रिजल्ट में बस बचा है

कुछ समय

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाने वाला है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।