जौनपुर में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभ


*पुलिस लाइन जौनपुर में ग्राम प्रहरी सम्मेलन का भव्य आयोजन, मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्बोधित।*

जौनपुर 

आज दिनांक 13.10.2026 को पुलिस लाइन जौनपुर में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र  वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा समाज में सक्रिय असामाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के योगदान एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, गाँवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुँचाने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका की सराहना की गई। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराने तथा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर  सम्यक चौधरी, क्षेत्राधिकारी केराकत  गिरेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।