एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों चर्चा में हैं वो भी अपनी लव लाइफ को लेकर। एक्ट्रेस शादी को लेकर अफवाहें सामने आई थीं, जिस पर अब एक्ट्रेस ने खुद ही रिएक्ट करते हुए सच्चाई बताई है। उन्होंने क्या कहा? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-


बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरत को लेकर चर्चा में रहा करती थीं, लेकिन अब वो उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग रिलेशन को लेकर छाई रहती हैं। आए दिन दोनों साथ में नजर आते हैं। इतना ही दोनों पार्टीज और इवेंट्स भी एक साथ ही अटेंड करते हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर को लेकर एक अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। खबरों में कहा गया है कि जाह्नवी कपूर त्रिरुपति मंदिर में शिखर से शादी करना चाहती थीं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है और इन्हें बेबुनियाद बता दिया है। 

 

 

जाह्नवी ने किया रिएक्ट

इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें जाह्नवी कपूर और शिखर की एक तस्वीर थी। पोस्ट में बताया गया कि जाह्नवी शिखर से आंध्र प्रदेश के तिरूपति बालाजी मंदिर में शादी करना चाहती हैं। अब इसी पर जाह्नवी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा, 'कुछ भी'। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor reacts to Tirupati wedding rumours

  •  

  •  

  •  

  •  

Image Source : INSTAGRAM

जाह्नवी कपूर का रिएक्शन।

 

जाह्नवी कपूर का कॉफ़ी विद करण पर बयान

बता दें, कॉफी विद करण में अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ डेब्यू के दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बात की थी। उस बयान को अब बदल दिया गया है और शिखर पहाड़िया से जोड़ दिया गया है और अब अलग अंदाज में पेश किया जा रहा है। करण के शो में जाह्नवी ने कहा था, 'मेरे दिमाग में शुरू से ही एक स्पष्ट तस्वीर है। मैं तिरुपति में शादी करूंगी और शादी में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। मुझे पता है कि मैं सुनहरी कांजीवरम साड़ी पहनूंगी और बालों में ढेर सारा मोगरा लगाऊंगी। मेरे पति लुंगी में रहेंगे और हम केले के पत्तों पर खाना खाएंगे।'

जाह्नवी ने खुद दिया था ये बयान

एक अन्य मीडिया इंटरेक्शन में जाह्नवी ने कहा था कि वह कई बार तिरूपति जा चुकी हैं और अपने प्यार से वहीं शादी करना चाहती हैं। जाह्नवी ने कहा, 'मुझे भव्य शादियां पसंद नहीं हैं। भव्य शादी मजेदार होती है, लेकिन इतने बड़े आयोजन में जब सबका ध्यान आप पर होता है तो आप घबरा जाते हैं।'

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

जाह्नवी कपूर आखिरी बार वरुण धवन स्टारर 'बवाल' में नजर आई थीं। वह अगली बार राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। वह गुलशन देवैया के साथ 'उलझ' में भी नजर आएंगी। जाह्नवी की झोली में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी है। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर वरुण नजर आएंगे। दूसरी ओर वह 'देवारा: पार्ट वन' में जूनियर एनटीआर के साथ अपना तमिल डेब्यू भी करेंगी। इसके बाद वह राम चरण की अगली फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।