इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को G-7 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की की यात्रा को गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि जी-7 के सहयोगियों के साथ वार्ता के लिए इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की यात्रा शांति कायम करने का एक तरीका है।


 रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने जेलेंस्की की इस यात्रा को गेम चेंजर बताते हुए रविवार को कहा कि जी-7 के सहयोगियों और प्रमुख विकासशील देशों के साथ वार्ता के लिए इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की यात्रा शांति कायम करने का एक तरीका है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने शांति के लिए क्या कहा?

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "अरब लीग शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जेलेंस्की का जेद्दा में जाना और वहां स्पष्ट अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त करना फिर इसके बाद हिरोशिमा में आयोजित जी-7 में शामिल होना दुनिया में शांति कायम करने और विश्व को विभाजन से बचाने का एक प्रमुख कार्य है। मालूम हो कि इससे पहले जेलेंस्की और मैक्रों दोनों नेताओं ने 14 मई को पेरिस में एक दूसरे से मिले थे।  

फ्रांस सरकार ने जारी किया बयान

जापान में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद फ्रांसीसी सरकार द्वारा एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि यूक्रेन और फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता की एक बार फिर से निंदा की। इस दौरान नेताओं ने कहा कि रूस को बिना शर्त के अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर यूक्रेन के क्षेत्र से अपने सभी सैन्य बलों को वापस लेना चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।