प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिरोशिमा में विश्व के कई प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात की और उनके साथ कई वैश्विक मामलों पर सार्थक चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे जहां पर पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पापुआ न्यू गिनी की पहुंचे। इस दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पैर भी छुए। 

जेम्स मारापे के इस अनोखे अंदाज को देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले से लगा लिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो साझा किया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

क्या पापुआ न्यू गिनी दौरे पर पहले भी जा चुके हैं भारतीय प्रधानमंत्री ?

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जो पापुआ न्यू गिनी की यात्रा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में विश्व के कई प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात की और उनके साथ कई वैश्विक मामलों पर सार्थक चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुए, जहां पर पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया,

जापान की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत पापुआ न्यू गिनी जाने के लिए विमान में सवार हो गए हैं।

जी7 के सदस्य देशों में कौन-कौन से देश हैं शामिल?

जी7 के सदस्य देशों में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं। यह समूह दुनिया के सबसे अमीर लोकतांत्रिक देशों का प्रतिनिधित्व करता है।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।