समापन कार्यक्रम एडमिन बिल्डिंग के हॉल नम्बर-5में सम्पन्न हुआजिसमें हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश ने सभी कर्मचारियों को सर्टिफिकेट के लिए बधाई दी


रेणुकूट, सोनभद्र(आरएनएस)। हिण्डाल्को रेणुकूट एवं रेणुसागर में एनर्जी मैनेजमेन्ट सिस्टम (आईएसओ 50001ः2018)का सर्विलॉन्स ऑडिट सम्पन्न हुआ। गौरतलब है कि हिण्डाल्को रेणुकूट को वर्ष -2019 में पहली बार एनर्जी मैनेजमेन्ट सिस्टम (आईएसओ 50001ः2018)सर्टिफिकेट से प्रमाणित किया गया था जिसके बाद वर्ष 2022 में इसका री-सर्टिफिकेशन किया गया।    इसी के अन्तर्गत मेसर्स एलआरक्यूएटीमद्वारा 12 जून से 14 जून 2023 तक सर्विलॉन्स ऑडिट द्वारा चलाजिसमें ऑडिटर ने ऊर्जा प्रबन्धन पद्धति की जांच की और प्राप्त सर्टिफिकेट की वैधता निरन्तर जारी रखने केसंस्तुति प्रदान करते हुए बधाई दी।
    समापन कार्यक्रम एडमिन बिल्डिंग के हॉल नम्बर-5में सम्पन्न हुआजिसमें हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश ने सभी कर्मचारियों को सर्टिफिकेट के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख संजीव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में रेणुसागर यूनिट हेड आर.पी. यादव, रिडक्शन प्लान्ट हेड जे.पी. नायक, अल्युमिना प्लान्ट हेडएन. एन. राय, ब्वॉयलर एण्ड को-जेन हेड कैलाश प्रधान एवं वरिष्ठ अधिकारिगण उपस्थित रहे। ऑडिट को सकुशल सम्पन्न कराने में दीना जायसवाल, राजीव सिंह, रजनीश सिंह एवं प्लान्ट एनर्जी कॉर्डिनेटर्स की अहम भूमिका रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।