टीडी कॉलेज के प्रोफेसर का छात्रा से किस मांगने का वीडियो सामने आया है।


जौनपुर के TD डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर प्रदीप सिंह का वीडियो सामने आया है। इसमें वह छात्रा पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा है। छात्रा ने ही यह वीडियो बनाया है। गुरुवार शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल, वीडियो पर कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा है।

हालांकि, वीडियो कब का है। पीड़ित छात्रा कौन है? वह अकेली थी या किसी अन्य के साथ थी? फिलहाल, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए लाइन बाजार थाने को जांच के निर्देश दिए हैं। प्रोफेसर प्रदीप सिंह प्राचीन इतिहास विभाग में प्रोफेसर है।

प्रो. प्रदीप सिंह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह एक छात्रा से बातचीत करते नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो में सिर्फ वही दिख रहा है। कुर्सी पर बैठा है। बातचीत के दौरान वह छात्रा को रिलेशन के बदले बीएड-टीईटी कराने का ऑफर देता है। यह भी कहता है कि क्या होगा, कुछ नहीं होगा?

इस दौरान प्रोफेसर ने पूछा कि किसी ने आज तक तुम्हें टच किया है? छात्रा के नहीं कहने पर, कहता है कि किसी को टच करने भी मत देना। किसी के साथ रिलेशन मत रखना। केवल मेरे साथ करना। फिर जो चाहोगी, वह मिलेगा।

सिर्फ यही नहीं, वह छात्रा से 'किस' मांगते भी नजर आ रहा है। कहता है, तमाम दवाइयां आती हैं। कुछ नहीं होगा। हालांकि, छात्रा मना कर देती है। लेकिन प्रोफेसर बार-बार इसके लिए दबाव डालता है।

प्राचार्य ने प्रोफेसर से मांगा स्पष्टीकरण, जवाब नहीं आया

 

TD कॉलेज के प्राचार्य आलोक सिंह ने कहा- आरोपी प्रोफेसर से वॉट्सऐप और ईमेल पर स्पष्टीकरण मांगा है।

इस मामले में दैनिक भास्कर ने TD कॉलेज के प्राचार्य आलोक सिंह से बात की। उन्होंने कहा, "प्रोफेसर प्रदीप सिंह का एक छात्रा से अश्लील बातचीत का वीडियो सामने आया है। अभी छात्रा ने लिखित शिकायत नहीं की है। वीडियो के आधार पर आरोपी प्रोफेसर से वॉट्सऐप और ईमेल पर स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रोफेसर से पूछा गया है कि सोशल मीडिया पर आपका जो वीडियो सामने आया है। उस बारे में उनका क्या कहना है। लिखित स्पष्टीकरण दें। प्राचार्य ने कहा कि इस समय ऑनलाइन क्लासेज ही चल रही हैं। इसलिए प्रोफेसर कॉलेज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल, उनका कोई जवाब नहीं आया है।

छात्रों ने प्रिंसिपल ऑफिस घेराव किया

छात्रों ने प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव किया।

छात्रों ने प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव किया।

शुक्रवार दोपहर बाद छात्रों के ग्रुप ने प्रिंसिपल डॉ. आलोक सिंह के ऑफिस का घेराव कर दिया। इस दौरान छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रिंसिपल ने मंगलवार तक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। छात्र नेता अर्पित सिंह ने कहा- हम लोग जब कॉलेज प्रशासन के गलत कार्यों का विरोध करते हैं, तो फर्जी मुकदमा लादकर जेल भेज दिया जाता है। आज जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे हमारे कॉलेज की गरिमा गिरी है। यदि मंगलवार तक कार्रवाई नहीं हुई, तो हम लोग एक बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बात की गई। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित छात्रा का पता लगाया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।