जय हिंद जय भारत गुरुजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी,प्रभारी जी,
जय हिंद जय भारत गुरुजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी,प्रभारी जी,
9 years of PM Modi Govt 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से भाजपा का देश के कई राज्यों में समराज्य फैला और उसने कई जगह सरकारें बनाई। आज मोदी सरकार की 9वीं वर्षगांठ पर जानें इन नौ सालों में भाजपा की राजनीतिक सेहत कैसी रही....
अब की बार मोदी सरकार' के नारे के साथ 2014 में भाजपा आज ही के दिन केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई थी। केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा का देश के कई राज्यों में समराज्य फैला और उसने कई जगह सरकारें बनाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में साल दर साल कमल खिलता गया और भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
आज मोदी सरकार की 9वीं वर्षगांठ है और हम आपको बताएंगे कि इन नौ सालों में भाजपा की राजनीतिक सेहत कैसी रही....
9 years of PM Modi Govt वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने आम चुनाव जीतकर बड़ा इतिहास रचा था। दरअसल, केंद्र की सत्ता पर 30 साल बाद कोई पार्टी बहुमत के साथ काबिज हुई थी। भाजपा को 282 सीटें मिली थी, जो 1984 में कांग्रेस को मिली 414 सीटों के बाद पहली बहुमत की सरकार थी।

देश में मोदी राज आते ही भाजपा के मानो अच्छे दिन शुरू हो गए। भाजपा तेजी से राज्यों में विस्तार करने लगी और इसका असर ये हुआ कि उसके कार्यकर्ताओं की संख्या में भी काफी इजाफा देखने को मिला।
यहां तक की 2015 में 'क्वार्टज इंडिया' डिजिटल पत्रिका के अनुसार भाजपा के दूसरे देशों में भी सदस्य बनने लगे और इसके कारण वो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। भाजपा के अब 9 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं।
वर्ष 2018 आते आते भाजपा अपने गोल्डन पीरियड में आ चुकी थी। इस समय भाजपा की 21 राज्यों में खुद की या सहयोगियों के साथ सरकार थी।
.jpg)
बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने के बाद मोदी ने 2019 में भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। इस चुनाव में भाजपा को 303 सीटें मिली।
पश्चिम भारत की बात करें तो भाजपा की फिलहाल महाराष्ट्र, गुजरात में सरकार में है तो पूर्वी भारत में बिहार, बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भाजपा का सूपड़ा साफ है, यहां किसी राज्य में भाजपा सरकार नहीं बची है। वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो भाजपा की हरियाणा, UP और उत्तराखंड में सरकार है। मध्य भारत में मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत में गोवा में भाजपा की सरकार है।
दूसरी ओर कर्नाटक की सरकार जाने के बाद अब भाजपा का दक्षिण से सूपड़ा साफ हो गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
जय हिंद जय भारत गुरुजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी,प्रभारी जी,
कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
अब तक न्युज गुजरात से रोहित के महेता
Leave a Comment: