पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पंजाब सरकार ने पीटीआई प्रमुख को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। दरअसल मंत्री आमिर मीर ने दावा किया कि इमरान खान के आवास पर 30-40 आंतकी छिपे हैं।
पाकिस्तान में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान को पंजाब की प्रांतीय सरकार ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। दरअसल, पंजाब के अंतरिम सूचना मंत्री आमिर मीर ने दावा किया कि इमरान खान के आवास में आतंकवादी छिपे हैं।
उन्होंने कहा कि जियो-फेंसिंग के जरिए 'तकनीकी और खुफिया' जानकारी मिली थी कि इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास पर आतंकवादी छिपे हैं। इस दौरान उन्होंने आतंकवादियों की संख्या भी बताई। बतौर आमिर मीर पीटीआई प्रमुख के आवास पर 30-40 आतंकवादी छिपे हुए हैं।
प्रांतीय सरकार का अल्टीमेटम
आमिर मीर ने कहा कि इमरान के आवास पर छिपे लोगों में लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस पर हमला करने वाले भी शामिल हैं। इसलिए पीटीआई नेतृत्व से अनुरोध किया जा रहा है कि इन लोगों को सौंप दें।
उन्होंने कहा कि पंजाब की अंतरिम सरकार ने पीटीआई नेतृत्व को आतंकवादियों को सौंपने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के पास हमलों में उनकी संलिप्तता के सबूत हैं।
PTI ने हिंसक विरोध प्रदर्शन की बनाई थी योजना
आमिर मीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई नेतृत्व ने देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन की योजना तैयार की थी।
उन्होंने दावा किया कि पीटीआई ने लोगों को सेना के प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए उकसाया था। उन्होंने कहा कि केंद्र, सैन्य नेतृत्व और पंजाब सरकार ने पहले ही यह तय कर लिया है कि हमलों में शामिल लोगों को सजा दी जाएगी।
आमिर मीर ने दावा किया कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, सेना के प्रतिष्ठानों पर हमला करने वाले 30-40 आतंकवादी वर्तमान में इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास में छिपे हैं।
हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ चलेगा मुकदमा
उन्होंने कहा कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इन लोगों को मिसाल बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अगर आप भी नियमित अंतराल पर नौकरी बदलते हैं तो आपको यह खबर ध्यान से पढ़नी चाहिए। पीएफ अकाउंट खुलने के बाद जो UAN नंबर मिलता है उसे आपको अपनी हर नौकरी के साथ मर्ज करना चाहिए नहीं तो आपको भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Summer Vacation 2023 दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने मौसम के बदलते मिजाज के चलते सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में समर वेकेशन का ऐलान कर दिया है। गर्मियों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के अनुसार एक महीने से 1.5 महीने तक जारी रहेंगे।
Uttarakhand Board Result 2023 उत्तराखंड बोर्ड की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट या एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्र
कानपुर देहात। जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम सरौटा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव
Leave a Comment: