Abtaktv रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, 2021 की तुलना में इस साल कोयले की मांग और खपत में हुई है काफी वृद्धि
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, 2021 की तुलना में इस साल कोयले की मांग और खपत में हुई है काफी वृद्धि
इन 16 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले अधिकारी - वर्तमान तैनाती - नई तैनाती
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने शासन स्तर पर सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को राज्य सरकार ने कुल 16 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुकुल सिंघल की सेवानिवृत्ति से खाली हुए राजस्व परिषद अध्यक्ष पद पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आइआइडीसी) रहे संजीव मित्तल को भेजा गया है।
आलोक सिन्हा के रिटायरमेंट से रिक्त हुए कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के पद पर अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज मनोज कुमार सिंह को तैनात किया गया है। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार को आइआइडीसी के महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा गया है। कई अफसरों का रुतबा बढ़ा है जबकि कुछ अन्य के पर कतरे गए हैं।
अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे को नगर विकास विभाग से चलता करते हुए दुग्ध विकास व पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पशुधन व दुग्ध विकास विभाग का जिम्मा संभाल रहे सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को परिवहन विभाग से हटाकर महत्वहीन समझे जाने वाले उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में भेजा गया है।
नितिन रमेश गोकर्ण को लोक निर्माण विभाग से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में भेजा गया है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्रेटर नोएडा नरेंद्र भूषण को भेजा गया है। महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी रहे एल.वेंकटेश्वर लू अब प्रमुख सचिव परिवहन होंगे। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा को प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा विभागों का दायित्व दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव वित्त एस.राधा चौहान से महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभागों के साथ महानिदेशक राज्य पोषण मिशन की जिम्मेदारियां लेकर उन्हें राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा जबकि मंडलायुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन 16 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, 2021 की तुलना में इस साल कोयले की मांग और खपत में हुई है काफी वृद्धि
जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा से पहले पीएम मोदी बोले- भारत की समृद्धि के लिए यूरोप अहम साझेदार
चेन्नई बनाम हैदराबाद LIVE:SRH के सामने 203 का टारगेट, ऋतुराज की धमाकेदार पारी, जड़ दिए 6 चौके और 6 छक्के
Leave a Comment: