चेन्नई बनाम हैदराबाद LIVE:SRH के सामने 203 का टारगेट, ऋतुराज की धमाकेदार पारी, जड़ दिए 6 चौके और 6 छक्के
IPL 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 203 का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 का स्कोर बनाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 99 रन बनाए। वह भले ही अपने शतक से केवल 1 रन से चूक गए हो, लेकिन उन्होंने अपनी पारी से फैंस का दिल जीत लिया। अपनी पारी में गायकवाड़ ने 6 चौके और 6 सिक्स जड़े।
मैच के मोमेंट्स...
CSK के ओपनर्स का कमाल
CSK की नई ओपनिंग जोड़ी गायकवाड़ और कॉनवे ने टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 107 गेंदों पर 182 रन जोड़े। ये जोड़ी हैदराबाद के लिए परेशानियां खड़ी कर थी। इस साझेदारी को नटराजन ने ऋतुराज (99) को आउट कर तोड़ा।
कॉनवे का पहला अर्धशतक
IPL में अपना दूसरा ही मुकाबला खेल रहे कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे ने 38 गेंदों में छक्का लगाकर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। पारी के 15वें ओवर में कॉनवे ने मार्को येन्सन के खिलाफ 19 रन बनाए। पहली गेंद पर उन्होंने फाइन लेग पर सिक्स लगाया। तीसरी गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौके के लिए भेजा। चौथी गेंद पर डेवोन ने मिड ऑफ पर छक्का लगाया।
गायकवाड़ खेल रहे धमाकेदार पारी
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 34 गेंद में पचासा लगा दिया है। ये IPL में गायकवाड़ का 9वां अर्धशतक है। इस सीजन का इस खिलाड़ी का दूसरा पचासा है।
पावर प्ले में CSK ने दिखाया दम
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई की सधी हुई शुरुआत देखने को मिली। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 40 रन जोड़े। इस दौरान टीम की ओर से 2 चौके और 2 ही छक्के देखने के मिले।
सचिन के क्लब का हिस्सा बने गायकवाड़
सचिन के क्लब का हिस्सा बने गायकवाड़
अपनी पारी का 23वां रन बनाने के साथ ही CSK के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर के साथ IPL में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ऋतुराज ने अपनी 31वीं पारी में ये रिकॉर्ड बनाया। सचिन ने भी 31 पारी खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, Mr. IPL सुरेश रैना ने 34 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।
धोनी का बड़ा बयान
ये मैच खास है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की बतौर कप्तान वापसी हो रही है। शनिवार को रवींद्र जडेजा ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ वापस धोनी को सौंप दी थी। टॉस के वक्त धोनी से सवाल हुआ कि क्या वह आगे भी येलो जर्सी (CSK के लिए) खेलते हुए नजर आएंगे। इस पर धोनी ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा- बिल्कुल, आप मुझे येलो जर्सी में ही देखोगे, लेकिन वो ये होगी या कोई और उसके बारे में नहीं पता।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
SRH ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई ने 2 चेंज करते हुए ड्वेन ब्रावो और शिवम दुबे की जगह डेवोन कॉनवे और सिमरजीत सिंह को मौका दिया है।
SRH: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (C), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (W), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को येन्सन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
CSK: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायडू, सिमरजीत सिंह, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाणा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: