टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में अन्तरविश्वविद्यालयीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन


 

टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में अन्तरविश्वविद्यालयीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

शनिवार को अन्तरविश्वविद्यालयीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन
टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज सतरिख में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों
के विधि की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मूट कोर्ट प्रतियोगिता का
शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. अजय कुमार सिंह एसोसिएट प्रोफेसर के.एस. साकेत
पीजी काॅलेज अयोध्या के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने विभिन्न
काॅलेजों से आए प्राचार्यगण एवं प्रवक्ताओं का स्वागत व अभिनन्दन करने के
साथ मूटकोर्ट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
तत्पश्चात् जस्टिस लाॅ काॅलेज, बाराबंकी के प्राचार्य डाॅ. अविनाश मिश्रा
ने सभी प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की और उन्हे विधि के विभिन्न से
क्षेत्रों से अवगत कराते हुए कहा कि विधि के छात्रों की वाक्यशैली अच्छी
होने के साथ साथ तथ्यात्मक होनी चाहिए क्योंकि बहुत सी सुनवाई कम समय में
होती है जिसके लिए वाकपटुता सुन्दर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह
प्रतियोगिता विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अति उपयोगी होगी। मूटकोर्ट
प्रतियोगिता का संचालन कर रहे डाॅ. वीर विक्रम सिंह ने प्रतिभागी विधि
छात्रों को अलग अलग टीमों में विभाजित कर प्रथम चरण की कार्यवाही के लिए
अलग अलग कक्षों में भेजा। मूट कोर्ट प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने
प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम टीम के जज एडीजीसी शैलेन्द्र श्रीवास्तव,
द्वितीय टीम के जज एडीजीसी शिवशंकर सिंह, तृतीय टीम के जज एडीजीसी आशीष
सरन गुप्ता, चतुर्थ टीम के जज संजीवनी लाॅ काॅलेज बहराइच के प्रवक्ता
डाॅ. सीपी वर्मा, पंचम टीम के जज जस्टिस लाॅ काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.
अविनाश मिश्रा, छठी टीम के जज टीआरसी लाॅ काॅलेज के प्रवक्ता डाॅ. नवीन
सिंह, सातवीं टीम के जज टीआरसी लाॅ काॅलेज के पूर्व विधि छात्र अधिवक्ता
जितेन्द्र प्रताप सिंह तथा आठवी टीम के जज के रूप में टीआरसी लाॅ काॅलेज
के पूर्व छात्र अमित वी. महाजन रहे।
उपरोक्त निर्णायक जजों द्वारा सेमीफाइनल के लिए चार टीमों का चयन किया
गया। सेमीफाइनल में जज के रूप में एडीजीसी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, एडीजीसी
शिवशंकर सिंह, एडीजीसी आशीष सरन गुप्ता, ग्राम्यांचल विधि महाविद्यालय के
प्रवक्ता डाॅ. आलोक पाण्डेय, अधिवक्ता जितेन्द्र ंिसंह व अमित वी. महाजन
ने रहे।
मूट कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल एवं अन्तिम चरण के निर्णायक जज के रूप
में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के सचिव श्री संजय कुमार सिविल
जज (सीडी), केएस साकेत पी.जी. काॅलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अजय कुमार
सिंह व वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी लखनऊ श्री राकेश कुमार मिश्रा उपस्थित
रहे।
डाॅ. अजय कुमार सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को मूट कोर्ट के महत्व को
समझाया और आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश मिश्रा ने कहा कि
‘‘पंरिदों को मिलेगी मंजिल यकीनन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं, अक्सर
वो लोग खामोश रहते हैं, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।’’ माध्यम से
प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया तथा एनडी तिवारी के केस का हवाला देते
हुए विधि की बारीकियों को समझाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव
श्री संजय कुमार ने से विधि विद्यार्थियों के लिए मूट कोर्ट का महत्व
बताया।
इस अवसर पर वालेन्टियर्स आमिना परवीन, कोमल सिंह, श्रद्धा निगम, दीपश्री
रस्तोगी, आकाश, शुभम वर्मा, अंजली वर्मा को काॅलेज द्वारा प्रमाण पत्र
देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल द्वारा फाइनल के लिए दो टीमों जिसमें
टीआरसी लाॅ काॅलेज, अवध लाॅ काॅलेज का चयन किया गया और अन्त में फाइल
मुकाबले में अवध लाॅ काॅलेज के प्रतिभागियों को प्रथम स्थान और टीआरसी
लाॅ काॅलेज के प्रतिभागियों को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री संजय कुमार, एडीजीसी
शैलेन्द्र श्रीवास्तव, एमडीकेपी के प्रवक्ता ऐनुल इस्लाम, जस्टिस लाॅ
काॅलेज के प्रबन्धक, डाॅ. अजय कुमार सिंह केएस साकेत पीजी काॅलेज
अयोध्या, अवध लाॅ काॅलेज के प्राचार्य सीबी सिंह व विधि प्रवक्ता रतन
सक्सेना, ग्राम्यांचल के प्राचार्य डाॅ. अजय तिवारी, संजीवनी के प्रवक्ता
डाॅ. सीपी वर्मा को काॅलेज के प्रबन्धक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति
चिन्ह भेंटकर  सम्मानित किया गया। अन्त में काॅलेज के प्रबन्धक डाॅ.
सुजीत चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को
धन्यवाद ज्ञापित किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।