बेस्ट आज का शुभ प्रभात सुविचार हिंदी स्टेटस | Aaj Ka Subh Vichar Hindi Me
बेस्ट आज का शुभ प्रभात सुविचार हिंदी स्टेटस | Aaj Ka Subh Vichar Hindi Me
ग्राम पंचायत को एक संस्थागत स्वरूप में स्थापित करने में योगदान करें, तभी गांव में समृद्धि और खुशहाली आयेगी।
बाराबंकी। तीसरी सरकार अभियान एवं इण्डिया पंचायत फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सदस्यों की एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला बाराबंकी जिला पंचायत के सभागार में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में पूर्व में आयोजित आॅनलाइन प्रशिक्षणों से बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त बाराबंकी, गोण्डा, अम्बेडकरनगर, लखनऊ, अयोध्या, लखीमपुर खीरी एवं सीतापुर 50 की संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग जिन्हें गांव की सरकार के काम-काज के तौर तरीके व पंचायतों के संस्थागत विकास के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता तीसरी सरकार अभियान के संस्थापक डा0 चन्द्रशेखर प्राण ने बताया कि ग्राम पंचायत, गांव की अपनी सरकार है, गांव की खुशहाली और समृद्धि के लिए ग्राम पंचायत का संस्थागत स्वरूप में स्थापित होना बहुत जरूरी है। डा प्राण ने आगे बताया कि गांव की अच्छी सरकार के लिए जरूरी है कि चुने हुए प्रतिनिधि अच्छे हों, प्रतिनिधि तभी अच्छे चुने जायेंगे जब गांव के मतदाता अच्छे होंगे। विडम्बना है कि सरकार के निर्माणकर्ता अच्छे नागरिक व अच्चे मतदाता की बजाय लाभार्थी बन गये हैं। डा0 प्राण ने बताया कि गांव में सामुदायिक विकास की भावना जागृत हो, गांव की सरकार की सबसे अन्तिम और महत्वपूर्ण इकाई वार्ड है जिसका विकास हो, चुने गये वार्ड सदस्य अपने-अपने वार्ड विकास की योजना बनाएं और ग्राम पंचायत को एक संस्थागत स्वरूप में स्थापित करने में योगदान करें, तभी गांव में समृद्धि और खुशहाली आयेगी। डा प्राण ने बताया कि तीसरी सरकार अभियान द्वारा आॅनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले आठ महीने से चल रहा है, जिसमें वार्ड सदस्य अपनी इच्छा व अभिरूचि के अनुसार भाग ले रहें हैं। अब तक 6000 हजार सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
कार्यशाला के समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत ने कहा कि देश की जनता ही देश के भाग्य विधाता है, त्रिस्तरीय पंचायत में गांव की पंचायत सबसे महत्वपूर्ण संस्था है और पंचायत संस्था ही है जो जनता से सीधे जुड़ी है, यदि पंचायतें अपने उद्देश्य से भटकती हैं तो जनता का हित प्रभावित होता है। तीसरी सरकार अभियान ग्राम पंचायत को संस्थागत स्वरूप देने में लगा है जो बधाई के पात्र है। मिशन समृद्धि की राज्य परियोजना प्रबंधक डा0 शचि सिंह ने कहा कि हम विकास को सिर्फ नाली, रोड, खड़ण्जा, भवन निर्माण से आंकते हैं, जबकि गांव में निवास करने वाले बच्चों की अच्छी पढ़ाई, महिलाओं की आत्म निर्भरता, युवाओं के रोजगार एवं रचनात्मकता, आजीविका के साधन और अच्चे स्वास्थ्य, पोषण एवं पर्यावरण से विकास का आंकलन किया जाना चाहिए। वरदान फाउण्डेशन की पदाधिकारी डा नलिनी सिंह ने भी प्रतिभागियों को सम्बोधित किया उन्होने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए अच्चे कार्य करें, सिर्फ निगरानी ही नही एक दूसरे का सहयोग कर पंचायत को संस्थागत विकास के रास्ते पर ले जायें। अमेठी जल विरादरी के संयोजक डा अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि जब गांव बचेगा, तब देश बचेगा, गांव को बचाने का कार्य गांव की सरकार ही कर सकती है, यही गांव की सरकार पहली और दूसरी सरकार भी बनाने का काम करती है। पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए सीतापुर में उल्लेखनीय कार्य कर रहे बृजविहारी ने कहा कि गांव की अच्छी सरकार बनाने के लिए जनता को गांव की सरकार के काम-काज की जानकारी देना चाहिए, जिससे ग्राम सभा के सदस्य भी ग्राम पंचायत से जुड़ सके।
कार्यशाला में वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव साझा किया। अम्बेडकर नगर की बेवाना पंचायत के सदस्य पंकज वर्मा एवं अरून कुमार ने बताया कि तीसरी सरकार अभियान में प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद अब हमारी पंचायत विकास व पंचायत के संस्थागत रूप में ब्लाक में प्रथम स्थान पर है। वहीं बाराबंकी के शैलीकीरतपुर पंचायत के सदस्य पवन कुमार वर्मा ने बताया कि पहले ग्राम प्रधान सदस्यों को अपने काम-काज नही बताता था, जबसे प्रशिक्षण प्राप्त किया और गांव की सरकार के रूप में पंचायत को लाने का प्रयास करने लगा तो अब प्रधान व अन्य सदस्यों के बीच सामंजस्य के साथ विकास कार्य होते हैं। कार्यशाला में प्रतिभागी सदस्यों के तीन ग्रुप बनाये गये और समूह चर्चा कराकर प्रस्तुतीकरण कराया गया जिसमें सभी ने अपने अपने वार्ड की योजना प्रस्तुत की और गांव में सामुदायिक विकास की भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने के लिए संकल्प व्यक्त किया। कार्यशाला में आये हुए सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक रत्नेश कुमार ने किया। इस अवसर पर मुबारपुर के प्रधान सहित अनेक समाजसेवी व तीसरी सरकार अभियान के स्वयं सेवक अंचल कुमार, जियालाल, अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार, गंगाराम, राम कैलाश, उमादेवी, अंजलि जायसवाल, जीनतबेबी, प्रदीप कुमार, अमित कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बेस्ट आज का शुभ प्रभात सुविचार हिंदी स्टेटस | Aaj Ka Subh Vichar Hindi Me
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल एक बार फिर राजधानी में हुआ सम्मानित और मीडिया जगत में मचाया धमाल
महापुरुष का किया अपमान जिसे कतई बर्दाश्त नहीं रामचंद्र पटेल
Leave a Comment: