GT vs MI qualifier-2 Pitch Report आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-2 शुक्रवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। गुजरात टाइनटन्स घर में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगा। मुंबई जहां लखनऊ को हराकर पहुंचा है तो वहीं गुजरात को चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।


गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-2 मैच खेला जाएगा। अहमदाबाद में होने वाले मैच में जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। गुजरात को जहां, पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई ने बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबल में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से मात दी।

पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटन्स अपने खिताब का बचाव करने उतरी है। गुजरात का अभी तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। लीग मैचों में गुजरात ने 14 में से 10 मैच जीते। वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात ने जीत के साथ की थी। गुजरात का घर में प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं।

पुराने रंग में लौट आई है मुंबई इंडियंस

वहीं, मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ की थी। एक समय मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर था। उसके बाद से टीम ने जीत की लय पकड़ी जो अभी तक बरकरार है। टीम ने घर में मैच जीते और घर के बाहर भी जाकर टीमों को हराया। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार खिताब जिताया है। उन्हें बड़े मैच में टीम से बेहतर प्रदर्शन निकलवाना आता है

 

अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

बात करें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की तो दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। टीम यहां चेज करना पसंद करती हैं। इस पर 200 का स्कोर आसानी से बन जाता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 का है। पिच से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। उम्मीद की जा रही है कि क्वालीफायर-2 मुकाबले में बल्लेबाजों से ताबड़तोड़ रन निकलेंगे।

 

 

अहमदाबाद के मौसम का हाल

अहमदाबाद में शुक्रवार को भयंकर गर्मी पड़ सकती है। मैच दिन अहमदाबाद में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मैच के दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है। वहीं मैच के समय हवा 26 किमी/घंटा की गति से चल सकती है। ह्यूमिडिटी 42 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।