GT vs MI Playing 11 आईपीएल 2023 के क्वालीफायर-2 में शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। गुजरात को जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। वहीं मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर यहां तक का सफर तय किया है।
GT vs MI Playing 11: गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-2 मैच खेला जाएगा। अहमदाबाद में होने वाले मैच में जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी। गुजरात को जहां, पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई ने बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबल में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से मात दी।
पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटन्स का अभी तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। लीग मैचों में गुजरात ने 14 में से 10 मैच जीते। वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं। शुभमन गिल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। इस सीजन वह गुजरात के लिए दो लगातार शतक लगा चुके हैं। विजय शंकर, डेविड मिलर मैच समाप्त करने में माहिर हैं।
घातक गेंदबाजी कर रहे शमी और राशिद
गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी टॉप पर हैं। पावरप्ले में घातक गेंदबाजी कर रहें हैं। शमी ने अभी तक 26 विकेट चटकाए हैं। उनके पीछे टीम के साथ राशिद खान पड़े हुए हैं। राशिद टूर्नामेंट में अभी तक 25 विकेट ले चुके हैं। यश दयाल और मोहित शर्मा भी टीम के लिए विकेट चटका रहे हैं।
वहीं, मुंबई ने इंडियंस टूर्नामेंट के पहले हाफ तक अपने फॉर्म से जूझ रही थी। गेंदबाज लाइन लेंथ ढूंढ रहे थे तो बल्लेबाजों के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने वापस लय पकड़ी। ईशान किशन और रोहित ने टीम को तेज शुरुआत दी। साथ ही मध्यक्रम में तिलक वर्मा, टिम डेविड और सूर्या के बल्ले से रन निकले शुरू हुए। मुंबई ने इस सीजन 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है।
चावला और मधवाला करेंगे पलटवार
जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने की वजह से गेंदबाजी कमजोर हो गई थी, लेकिन क्रिस जॉर्डन और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लय वापस हासिल की। एलिमिनेटर मुकाबले में आकाश मधवाल ने 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए। स्पिन में अनुभवी पीयूष चावला अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए हैं। कुल मिलाकर टीम अपने पूराने रंग लौट आई है।
GT vs MI qualifier 2 की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्सः शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, दासुन शनाका, ऋद्धिमान साहा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, नूर अहमद
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
IPL 2023 Orange Purple Cap मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराया। रोहित की पलटन की जीत की कहानी आकाश मधवाल ने लिखी जिन्होंने 3.3 ओवर के अपने स्पेल में पांच विकेट झटके।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आज आकंड़े जारी करते हुए बताया की वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का प्रॉफिट और लोन में वृद्धि से पीएसयू लेंडर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गई है। बैंक ने बताया की इस दौरान प्रॉफिट भी 126 प्रतिशत बढ़ा है।
Gold Silver Price Today शादियों के सीजन में सोने-और चांदी के रेट में लगातार कमी देखने को मिल रही है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अपने शहर का नया रेट पता कर लें।
कानपुर देहात। जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम सरौटा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव
जौनपुर, मड़ियाहूं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय प
Leave a Comment: