शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल देखा गया. देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी.


 

उद्धव के इस्तीफे के बाद बीजेपी के खेमें में जश्न का माहौल

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल देखा गया. देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी.

29/06/2022 21:54:11

 

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने एमएलसी के पद से भी दिया इस्तीफा

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि मुझे सीएम पद से इस्तीफा देने का कोई दुख नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी एमएलसी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया.

29/06/2022 21:49:42

 

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिनसे धोखे का अंदेशा था वो अंत तक साथ रहे. जिनको शिवसेना प्रमुख ने बड़ा किया वो आज उनके बेटे को कुर्सी से हटाने का पुण्य मिल रहा है. वो आएं और आकर शपथ ले लें.

29/06/2022 21:41:38

 

जिनको हमने बड़ा बनाया आज वो नाराज हैं - उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ठीक बाद राज्य की जनता को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारे अच्छे कामों को नजर लगी. हमने शहरों का नाम बदलने का फैसला लिया. उद्धव ठाकरे ने इस दौरान सोनिया गांधी और शरद पवार की तारीफ की.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि न्याय देवता ने फैसला दिया है, फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है. राज्यपाल का भी धन्यवाद. लोकतंत्र का पालन होना चाहिए. हम उसका पालन करेंगे. आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई मुझे इसका संतोष है कि बालासाहेब ठाकरे ने जिन शहरों का जो नाम रखा था. औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव आज हमने उनको वे नाम आधिकारिक तौर पर दिए हैं.

 

29/06/2022 21:36:50

 

फेसबुक लाइव के जरिए महाराष्ट्र की जनता को संबोधित कर रहे हैं उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फेसबुक लाइव के जरिए महाराष्ट्र की जनता को संबोधित कर रहे हैं.

29/06/2022 21:28:03

 

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख को फ्लोर टेस्ट में मतदान की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जेल में बंद एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख को फ्लोर टेस्ट में मतदान की अनुमति दी. दोनों ED एस्कॉर्ट में विधानसभा आएंगे और मतदान के बाद वापस जेल लौट जाएंगे.

29/06/2022 21:20:22

 

फेसबुक लाइव के जरिए महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करेंगे उद्धव ठाकरे

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फेसबुक लाइव के जरिए उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करेंगे.

29/06/2022 21:18:00

 

कोर्ट में अनिल देशमुख और नवाब मालिक की याचिका पर बहस जारी

सुप्रीम कोर्ट में अब अनिल देशमुख और नवाब मालिक की याचिका पर बहस चल रही है. कोर्ट उनको विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के पक्ष में नजर आ रहा है.

 

29/06/2022 21:12:44

 

महाराष्ट्र में कल ही होगा फ्लोर टेस्ट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि हम नोटिस जारी कर रहे हैं. कल का जो भी परिणाम होगा वह हमारे अंतिम फैसले से बंधा होगा. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट पर रोक नहीं लगा रहे.

29/06/2022 20:29:19

 

महाराष्ट्र में सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, 9 बजे आएगा फैसला

महाराष्ट्र में सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, 9 बजे आएगा फैसला

29/06/2022 20:21:21

 

स्पीकर को राजनीतिक व्यक्ति कह दिया जाता है, लेकिन क्या राज्यपाल निष्पक्ष होते हैं? - सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के वकील अभिषेक मनु सिंघवी

सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राज्यपाल ने बिना तथ्यों की पुष्टी किए या विधायकों से बात किए फ्लोर टेस्ट का फैसला ले लिया. राज्यपाल देवदूत नहीं होते, इंसान ही होते हैं. स्पीकर को राजनीतिक व्यक्ति कह दिया जाता है, लेकिन क्या राज्यपाल निष्पक्ष होते हैं? हम वास्तविक दुनिया में जी रहे हैं. सिर्फ सैद्धांतिक दलील नहीं दी जा सकती. सब जानते हैं कि इन राज्यपाल महोदय ने विधान परिषद में सदस्यों का मनोनयन लंबे अरसे तक अटकाए रखा.

29/06/2022 20:18:36

 

20 डीसीपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी

इसके अलावा कुल 45 एसीपी लगाए गए हैं. इसके अलावा 225 पुलिस इंस्पेक्टर, 725 एसआई, 2500 पुरुष कॉंस्टेबल, 1250 एलपीसी, एसआरपीएफ की 10 कंपनियां लगाई गई हैं. इसके अलावा 750 अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.

 

29/06/2022 20:07:48

 

राज्यपाल फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए आश्वस्त थे - मेहता

मेहता ने कहा कि राज्यपाल इस बात के लिए आश्वस्त थे कि जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट करवाना ज़रूरी है. किसी ने भी यह नहीं कहा कि राज्यपाल ने गलत दस्तावेज के आधार पर निर्णय लिया

29/06/2022 20:05:48

 

विधायकों को दी जा रही थी धमकी - तुषार मेहता

तुषार मेहता ने कहा कि राज्यपाल को कई माध्यमों से यह सूचना मिली कि 39 विधायकों ने सरकार का साथ छोड़ दिया है. उन विधायकों को जिस तरह की धमकी दी जा रही थी यह भी राज्यपाल की जानकारी में था. मेहता ने कहा कि इस बात की भी आशंका थी कि गैरकानूनी तरीके से सदन में वोट जुटाने का प्रयास हो सकता है. विधायकों की लाश दिल्ली आएगी. ऐसे बयान दिए गए. जस्टिस ने कहा कि यह भावुकता में दिया गया बयान हो सकता है.

29/06/2022 20:00:30

 

फ्लोर टेस्ट के बारे में राज्यपाल का फैसला सही है- तुषार मेहता

तुषार मेहता ने कहा कि कोई भी यह नहीं कह सकता कि फ्लोर टेस्ट के बारे में राज्यपाल का आज का आदेश गलत है.

29/06/2022 19:58:16

 

स्पीकर खुद तय नहीं कर सकते कि उनके खिलाफ प्रस्ताव पर कौन-कौन वोट देगा - तुषार मेहता

तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि नेबाम रेबिया फैसला इस वजह से भी दिया गया था कि स्पीकर के ऑफिस का भी दुरुपयोग हो सकता है. इसलिए स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव होने पर विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई नहीं करने को कहा गया है. स्पीकर खुद तय नहीं कर सकते कि उनके खिलाफ प्रस्ताव पर वोट देने वाले कौन-कौन लोग होंगे.

29/06/2022 19:54:05

 

मनिंदर की दलील खत्म, सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता रख रहे हैं अपना पक्ष

मनिंदर सिंह ने अपनी दलील खत्म कर दी है. राज्यपाल के वकील सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता अब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का पक्ष रख रहे हैं.

29/06/2022 19:51:04

 

किसी भी सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट में जाना सही होता है, बिना बहुमत के शासन गलत - मनिंदर सिंह

मनिंदर सिंह ने कहा कि डिप्टी स्पीकर खुद बहुमत खो चुके हैं. वैसे किसी भी सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट में जाना ही सही होता है. बिना बहुमत के शासन गलत है.

29/06/2022 19:41:47

 

उम्मीद है आप लोगों को हम पर दया आ रही होगी - जस्टिस सूर्यकांत (मुस्कुराते हुए)

वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि मैं कौल की दलीलों का समर्थन कर रहा हूँ. कुछ बातें जोड़ना चाहता हूं. कुछ मिनट लगेंगे. इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने मुस्कुराते हुए कहा कि उम्मीद है आप लोगों को हम पर दया आ रही होगी.

29/06/2022 19:38:11

 

हम शिवसेना नहीं छोड़ रहे हैं, हम ही शिवसेना हैं - सुप्रीम कोर्ट में कौल

जस्टिस ने पूछा कि कितने विधायक सरकार का साथ छोड़ चुके हैं. जवाब में कौल ने कहा कि 55 में से 39 विधायक हमारे पास हैं. इसलिए सीएम फ्लोर टेस्ट से बच रहे हैं. इस पर जस्टिस ने पूछा कि कितने विधायकों को अयोग्यता का नोटिस दिया गया है ? कौल ने जवाब दिया कि 16 विधायकों. कौल ने आगे कहा कि हम शिवसेना नहीं छोड़ रहे हैं, हम ही शिवसेना हैं.

29/06/2022 19:29:43

 

फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे सकते हैं सीएम उद्धव ठाकरे

सूत्रों के मुताबिक अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उद्धव ठाकरे के पक्ष में नहीं आता है तो फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे सकते हैं सीएम

29/06/2022 18:59:09

 

फ्लोर टेस्ट को रोकना लोकतंत्र के खिलाफ होगा - शिंदे के वकील नीरज किसन कौल

कौल काफी देर से राज्यपाल के अधिकारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने कोर्ट में कहा कि उनको ऐसे मामलों में अधिकार है. राज्यपाल ने अपना संवैधानिक काम किया है. कौल ने नबाम रेबिया मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि कोर्ट ने उन विधायकों को स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की विटिंग में हिस्सा लेने से नहीं रोका था जिनके खिलाफ अयोग्यता का मामला लंबित था. कल होने वाले फ्लोर टेस्ट को रोकना लोकतंत्र के खिलाफ होगा.

29/06/2022 18:45:26

 

सरकार ही नहीं पार्टी भी अल्पमत में है - सुप्रीम कोर्ट में एकनाथ शिंदे के वकील नीरज किशन कौल

कौल ने कहा कि अयोग्यता कार्रवाई लंबित होने से फ्लोर टेस्ट नहीं रोक सकते. अयोग्यता साबित होगी तो फिर फ्लोर टेस्ट भी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि न सिर्फ सरकार अल्पमत में है लेकिन सत्ता में बैठा पक्ष पार्टी के अंदर भी अल्पमत में हैं. हमने यही देखा है कि लोग फ्लोर टेस्ट जल्दी करवाने का अनुरोध करते हैं. लेकिन यह सरकार उसे टालने की मांग कर रही है.

29/06/2022 18:39:24

 

राज्यपाल को फ्लोर टेस्ट के लिए मंत्रिमंडल से सलाह लेने की ज़रूरत नहीं - सुप्रीम कोर्ट

कौल ने दलील देते हुए कहा कि जिस सरकार को बहुमत का भरोसा हो उसको फ्लोर टेस्ट में जाना चाहिए. जिस पर जस्टिस ने सवाल पूछते हुए कहा कि हम जानते हैं कि राज्यपाल को ऐसे मौकों पर फ्लोर टेस्ट के लिए मंत्रिमंडल से सलाह लेने की ज़रूरत नहीं होती है. लेकिन मसला यह भी उठाया गया है कि कुछ लोगों को वोट डालने का अधिकार नहीं है.

29/06/2022 18:32:49

 

फ्लोर टेस्ट नहीं टाला जाना चाहिए, यही हॉर्स ट्रेडिंग से बचने का सबसे सही तरीका - सुप्रीम कोर्ट

कौल ने कहा कि फ्लोर टेस्ट कभी भी टाला नहीं जाना चाहिए. यही हॉर्स ट्रेडिंग से बचने का सबसे सही तरीका होता है. उन्होंने कहा कि हमारा कहना है कि अयोग्यता का मसला लंबित होने के चलते अभी फ्लोर टेस्ट नहीं टाला जा सकता है.

29/06/2022 18:26:12

 

एकनाथ शिंदे के वकील नीरज किसन कौल ने सिंघवी की दलीलों पर जवाब देना शुरू किया

एकनाथ शिंदे के वकील नीरज किसन कौल ने अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलों का जवाब देना शुरू कर दिया है. कौल ने डिप्टी स्पीकर पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिसके ऊपर खुद ही अविश्वास प्रस्ताव हो वह विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई कैसे कर सकता है.

29/06/2022 18:20:54

 

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार ने स्पीकरों को अयोग्यता पर फैसला देने से नहीं रोका था- अभिषेक मनु सिंघवी

सिंघवी ने कहा कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के मामले में भी कोर्ट ने स्पीकर को विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेने से नहीं रोका था. यहां भी फैसला लेने देना चाहिए. कुछ सदस्यों को कोविड हुआ है. राज्यपाल भी कोविड से उबरे हैं.

29/06/2022 18:10:33

 

कोर्ट को है राज्यपाल के आदेश की समीक्षा करने का अधिकार - सुप्रीम कोर्ट

सिंघवी ने कहा कि राज्यपाल को अनुच्छेद 361 के तहत अदालती कार्रवाई से अलग रहने की छूट दी गई है. लेकिन यह कोर्ट को राज्यपाल के आदेश की समीक्षा करने से नहीं रोकता है. स्पीकर को विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय लेने से नहीं रोका जाना चाहिए. यह निर्णय होने तक फ्लोर टेस्ट नहीं होना चाहिए. सिंघवी अब उत्तराखंड और शिवराज सिंह चौहान जैसे मामलों में आए फैसलों का हवाला देते हुए बता रहे हैं कि स्पीकर को विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय लेने से नहीं रोका जाना चाहिए.

29/06/2022 18:02:26

 

क्या बागी विधायक विपक्ष की सरकार बनवाना चाहते हैं? - सुप्रीम कोर्ट

जज- क्या बागी विधायक विपक्ष की सरकार बनवाना चाहते हैं? सिंघवी ने कहा जी हां! बिल्कुल, चिट्ठी में उन्होंने यही लिखा है. सिंघवी ने आगे कहा कि जिन लोगों ने पाला बदल लिया वह लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं. राज्यपाल को कोर्ट के आदेश की प्रतीक्षा करनी चाहिए थी. सिंघवी ने जोर देते हुए कहा कि अगर कल फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा.

29/06/2022 17:57:43

 

राज्यपाल को क्या करना चाहिए ? - सुप्रीम कोर्ट

सिंघवी ने कहा कि राज्यपाल बीमार थे. अस्पताल से बाहर आने के 2 दिन के भीतर विपक्ष के नेता से मिले और फ्लोर टेस्ट का फैसला ले लिया. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अगर राज्यपाल को लगता है कि सरकार ने बहुमत खो दिया है और कुछ विधायकों को स्पीकर के ज़रिए अयोग्य करार देने की कोशिश कर रही है, तो राज्यपाल को क्या करना चाहिए?

29/06/2022 17:52:27

 

राज्यपाल अपने विवेक का इस्तेमाल कैसे करें, यह कैसे तय किया जा सकता है? - सुप्रीम कोर्ट

सिंघवी ने कहा कि अगर 34 विधायकों ने ऐसा लिखा है तो सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले के मुताबिक उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. सिंघवी ने रवि नायक के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्यपाल ने विधायकों के पार्टी छोड़ने की पुष्टि की कोशिश नहीं की. सिंघवी ने कहा कि विपक्ष के नेता राज्यपाल से मिले और उन्होंने फ्लोर टेस्ट के लिए कह दिया.

पीठ ने पूछा कि क्या आप 34 की संख्या पर भी विवाद उठा रहे हैं ? पीठ ने कहा कि लेकिन राज्यपाल अपने विवेक का इस्तेमाल कैसे करें, यह कैसे तय किया जा सकता है. उनको पुष्टि की ज़रूरत लगी या नहीं, यह उन पर है. बहुमत तो सिर्फ फ्लोर पर ही परखा जा सकता है.

29/06/2022 17:44:42

 

सिंघवी राज्यपाल की चिट्ठी पढ़ रहे हैं

सिंघवी अब राज्यपाल की चिट्ठी पढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसमें 7 विधायकों की तरफ से समर्थन वापसी की बात कही गई है. यह भी कहा गया है कि राज्यपाल को जानकारी मिली है कि शिवसेना के 34 विधायक भी साथ छोड़ चुके हैं.  सिंघवी ने आगे कहा कि अगर 34 विधायकों ने ऐसा लिखा है तो सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले के मुताबिक उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है.

29/06/2022 17:39:00

 

बागी विधायकों को वोट डालने देना लोकतंत्र की जड़ों को काटना होगा - सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि बागी विधायकों को वोट डालने देना लोकतंत्र की जड़ों को काटना होगा. राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट के लिए मंत्रिमंडल से सलाह नहीं ली. जल्दबाज़ी में निर्णय लिया है. जब कोर्ट ने सुनवाई 11 जुलाई के लिए टाली, तो इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए था.

29/06/2022 17:42:31

 

डिप्टी स्पीकर के पास बहुमत होना खुद ही विवादित - सुप्रीम कोर्ट

सिंघवी ने पीठ से कहा कि 21 जून को ही ये विधायक अयोग्य हो चुके हैं. उनके वोट के आधार पर सरकार का सत्ता से बाहर होना गलत है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर स्पीकर ने अभी तक यही फैसला लिया होता तो स्थिति अलग होती. डिप्टी स्पीकर के पास बहुमत होना खुद ही विवादित है. इसलिए, अयोग्यता के मसले पर सुनवाई टाली गई है.

29/06/2022 17:40:48

 

फ्लोर टेस्ट को लेकर क्या नियम है- सुप्रीम कोर्ट

दलीलें सुनने के बाद पीठ ने सवाल पूछा कि अयोग्यता के मसले का इससे क्या संबंध है? इस पर जवाब देते हुए सिंघवी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए. पीठ ने पूछा फ्लोर टेस्ट कब करवा सकते हैं, इसको लेकर क्या कोई नियम है? सिंघवी ने कहा कि आमतौर पर 2 फ्लोर टेस्ट में 6 महीने का अंतर होता है.

29/06/2022 17:26:22

 

शिवसेना की तरफ से अभिषेक मुन सिंघवी दे रहे हैं दलीलें

शिवसेना की तरफ से पेश हुए सिंघवी ने कहा कि कोर्ट ने अयोग्यता के मसले पर 11 जुलाई के लिए सुनवाई टाली है. उससे पहले फ्लोर टेस्ट करना पूरी तरह गलत है. स्पीकर के फैसले से पहले वोटिंग नहीं होनी चाहिए. उनके फैसले के बाद सदन में सदस्यों की संख्या बदलेगी.

29/06/2022 17:23:17

 

शिवसेना की तरफ से पेश हुए हैं अभिषेक मुन सिंघवी

अभिषेक मुन सिंघवी ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि स्पीकर के फैसले से पहले वोटिंग नहीं होनी चाहिए. उनके फैसले के बाद सदन सदस्यों की संख्या बदलेगी. फ्लोर टेस्ट बहुमत जानने के लिए होता है.  इसमें इस बात की उपेक्षा नहीं कर सकते कि कौन वोट डालने के योग्य है, कौन नहीं

29/06/2022 17:20:31

 

महाराष्ट्र में सियासी संकट पर सुनवाई शुरू

महाराष्ट्र में सियासी संकट पर सुनवाई शुरू हो गई है. शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने SC में याचिका दाखिल की है.

चीफ व्हिप ने सुप्रीम कोर्ट से क्या अपील की ?

    • मंत्रिमंडल की सलाह के बिना राज्यपाल ने लिया फ्लोर टेस्ट का फैसला
    • राज्यपाल ने जल्दबाज़ी की
    • नेता विपक्ष की मांग पर हुआ फैसला
    • पार्टी का आदेश न मानने वाले 16 MLA अयोग्य
  • मामला SC में लंबित रहते फ्लोर टेस्ट गलत

29/06/2022 13:18:09

 

कन्हैया लाल के शरीर पर 26 घाव...

कन्हैया लाल का पोस्टमार्टम करने वाली  टीम के सूत्रों के मुताबिक मृतक के शरीर पर 26 घाव हैं जिनमें से 8 से 10 गर्दन के पास हैं जबकि बाकि शरीर के अन्य  हिस्सों पर हैं. मौत की मुख्य वजह बहुत अधिक खून बह जाना है साथ ही नसों का काटा जाना.

29/06/2022 12:22:21

 

कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हुए शिंदे गुट

महाराष्ट्र की सियासत इस वक्त गर्मायी हुई दिख रही है. 10 दिन से गुवाहाटी में डेरा डाले एकनाथ शिंदे गुट अब गोवा के लिए रवाना होंगे. ताजा जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हो गया है. दर्शन के बाद ये सभी एयरोपर्ट के लिए निकलेंगे. बताया जा रहा है आज ये सभी गोवा में रहेंगे और कल मुंबई आएंगे.

29/06/2022 11:38:16

 

असम बाढ़ पीड़ितों को मदद करेगा शिंदे गुट, सीएम राहत कोष से 51 लाख रुपये देने का किया एलान

असम बाढ़ पीड़ितों को शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से 51 लाख रुपये के मदद का एलान किया गया है. यह राशि असम मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जमा कराई जाएगी. शिंदे ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिवसेना के विधायक और साथी विधायकों ने यह फैसला किया है.

29/06/2022 10:49:43

 

शिवसेना गुट के 16 विधायकों को मुंबई आने का आदेश जारी किया गया

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना गुट के 16 विधायकों को मुंबई आने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि, सभी को ट्राइडेंट होटल में रुकाया जाएगा. शाम 6 बजे तक सभी को होटल पहुंचने के लिए कहा गया.

29/06/2022 10:46:06

 

ममता बनर्जी ने कन्हैया लाल की हत्या की निंदा

उदयपुर मामले की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि, हिंसा और उग्रवाद अस्वीकार्य हैं, चाहे कुछ भी हो. मैं उदयपुर में जो हुआ उसकी कड़ी निंदा करती हूं. मैं सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करती हूं.

29/06/2022 10:43:18

 

उदयपुर मर्डर: कन्हैया लाल का हुआ पोस्टमार्टम

उदयपुर मर्डर: कन्हैया लाल के शव का पोस्टमार्टम हो गया है. अब मिली जानकारी के मुताबिक, शव को उनके परिजनों के हाथ सौंप दिया है.

29/06/2022 10:36:44

 

बीजेपी की आज दोपहर दो बजे बड़ी बैठक

बीजेपी इस वक्त एक्शन मोड में दिख रही है. कल होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर देवेंद्र फडणवीस के आवास पर आज दोपहर 2 बजे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी.

29/06/2022 10:34:54

 

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना ने SC ने दाखिल की याचिका

फ्लोर टेस्ट की मांग पर शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. अब से कुछ देर पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

29/06/2022 10:02:41

 

फ्लोर टेस्ट को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती- संजय राउत

फ्लोर टेस्ट की मांग पर संजय राउत ने कहा कि, संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. उन्होंने कहा, हम फ्लोर टेस्ट के आदेश को चुनौती देंगे.

29/06/2022 08:47:35

 

कल मुंबई जाएंगे एकनाथ शिंदे

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों के साथ कामाख्या मंदिर के दर्शन किए. दर्शन के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई जाएंगे

29/06/2022 08:45:22

 

कल होगा महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट

महाराष्ट्र संकट के बीच अब राज्यपाल ने बहुमत सिद्ध करने के लिए कह दिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक कल महाराष्ट्र में होगा बहुमत परीक्षण. राज्यपाल ने सरकार को विशेष सत्र बुलाने के लिए पत्र भेजा

29/06/2022 08:21:50

 

पर्सनल लॉ बोर्ड ने घटना को इस्लामी शरियत के खिलाफ बताया

उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस्लामी शरियत के खिलाफ बताया है. उन्होंने कहा कि, कानून को अपने हाथ में लेना और किसी व्यक्ति को स्वयं अपराधी घोषित करके हत्या कर देना निन्दनीय कृत्य है. वहीं, उन्होंने मुसलमानों से अपील करता रहा है कि वे धैर्य से काम लें और क़ानूनी मार्ग अपनाएं.

29/06/2022 08:07:42

 

कन्हैया लाल का पोस्टमार्टम शुरू

ताजा जानकारी के मुताबिक, कन्हैया लाल का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है. वहीं, एनआईए की टीम भी जयपुर पहुंच गई है. बताया जा रहा है एनआईए की 4 सदस्यीय टीम आज से ही अपनी जांच शुरू कर देगी. एनआईए इस बात की जांच करेगी कि इनका किसी इस्लामिक संगठन से कोई ताल्लुक तो नहीं? खासतौर पर पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर.

29/06/2022 08:03:49

 

नवीन जिंदल को जान से मारने की मिली धमकी

बीजेपी के पूर्व नेता नवीन जिंदल को मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. जिंदल ने सुबह ट्वीट कर बताया कि आज क़रीब 6:43 बजे मुझको 3 ईमेल आए जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है. मैंने PCR को सूचना दे दी है.

29/06/2022 07:50:28

 

नवीन जिंदल ने कहा मुझे जान से मारने की धमकी मिली. मेल में कन्हैया लाल की गर्दन काटने का विडियो अटैच

बीजेपी के पूर्व नेता नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी दी गई है. मेल के जरिए यह धमकी दी गई है. उन्होंने सुबह ट्वीट कर बताया कि  आज सुबह क़रीब 6:43 बजे मुझको 3 ईमेल आयी है, जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का विडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है. मैंने PCR को सूचना दे दी है.

29/06/2022 07:37:46

 

कन्हैया लाल के शव का अब से कुछ देर बाद होगा पोस्टमार्टम

ताजा जानकारी के मुताबिक, कन्हैया लाल के शव का अब से कुछ देर बाद पोस्टमार्टम होगा.

29/06/2022 07:36:09

 

पूरे राजस्थान में धारा-144 लागू

इस मामले पर पूरे राजस्थान के लोगों में गुस्सा दिखने के बाद राज्य भर में धारा-144 लागू कर दी गई है. साथ ही 24 घंटे के लिए इंटरने सेवा भी बंद कर दी गई है.

29/06/2022 07:35:20

 

उदयपुर में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

उदयपुर शहर में हत्या से गुस्साएं सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और अपना गुस्सा जाहिर किया. जिसके बाद उदयपुर में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई और शहर भर में धारा-144 लागू की गई. वहीं, इंटरनेट सेवाओं को भी 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया. इसके अलावा, उदयपुर में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई.

29/06/2022 07:33:50

 

NIA करेगी पाकिस्तान कनेक्शन पर जांच

कन्हैया लाल की हत्या के बाद सरकार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के ठीक बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच का फैसला किया है. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया साथ ही एनआईए की टीम को भी राजस्थान भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम इस बात पर जांच करेगी कि इस पूरे मामले का पाकिस्तान से कनेक्शन तो नहीं?

29/06/2022 07:32:01

 

कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या

राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार दिनदहाड़े दो लोगों ने कन्हैया लाल नाम के शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या को आरोपियों ने इसलिए अंजाम दिया क्योंकि कन्हैया लाल के 8 साल के बेटे ने पैगम्बर पर विवादित टिप्पणी करने वाली नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. वहीं, अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Breaking News Live Updates 29th June' 2022: राजस्थान में उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों ने एक दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया. घटना के बाद रात आठ बजे उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है.

मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने मंगलवार शाम उच्चस्तरीय बैठक की और सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों एवं जिलाधिकारियों को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. सरकारी बयान में मुख्य सचिव ने कानून-व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद किए जाने, सभी जिलों में आगामी एक माह तक धारा 144 लागू करने, पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों के अवकाश निरस्त करने, शांति समिति की बैठक आयोजित करने और उदयपुर जिले में आवश्यकतानुसार कर्फ्यू लगाए जाने के निर्देश दिए हैं.

मुख्य सचिव ने सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि उदयपुर की घटना के वीडियो के मोबाइल एवं अन्य माध्यमों से प्रसार पर सख्ती से रोक लगाई जाए, साथ ही वीडियो को प्रसारित करने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. केंद्र उदयपुर में मंगलवार को की गई एक दर्जी की नृशंस हत्या को आतंकवादी हमला मान रहा है और एक जांच दल भेजा गया है जिसमें आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए के अधिकारी शामिल हैं क्योंकि प्रारंभिक जानकारी से यह बात सामने आई है कि हमलावरों के आईएसआईएस से संबंध हो सकते हैं.

अधिकारियों ने कहा कि जांच दल मामले की गहन जांच करेगा और गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पृष्ठभूमि की पड़ताल करेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह एक आतंकी मामला लगता है और इसकी गहन जांच की जरूरत है जिसमें उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगालना शामिल है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।