अंगद गुप्ता आजमगढ़ जनपद के बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरैठ गांव निवासी हैं।


अधिशासी अधिकारी  अंगद गुप्ता ने किया कार्यभार ग्रहण

अंगद गुप्ता आजमगढ़ जनपद के बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरैठ गांव निवासी हैं।

पहली पोस्टिंग शाहजहांपुर में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे

 

शासन की नीतियों को अक्षरसः लागू करना व पात्रों को लाभ दिलाना।

बरसात को देखते हुए नाले-नालियों की साफ सफाई

पेयजल की समस्या को दूर करना है।

टैक्स पर मुख्य फोकस रहेगा।

मिर्जापुर अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत मिर्जापुर में 1 जुलाई से अभियान चलाया जाएगा और सभी दुकानदार भाइयों को बताया जाएगा कि वन टाईम यूज़ प्लास्टिक का कोई इस्तेमाल ना किया जाए जैसे डिस्पोजल कप प्लेट गिलास चम्मच ,ईयर बट्स,लॉलीपॉप स्ट्रिक्ट स्ट्रा ,मिठाई के डिब्बे मे यूज होने वाली पॉलिथीन आदि चीजों को सरकार ने बैंन कर दिया है जिसके चलते शहर में गंदगी का अंबार लग जाता  है। वही अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यदि पहले दुकानदारों को समझाया जाएगा  उनका सहयोग मांगा जाएगा यदि इसके बावजूद भी कोई दुकानदार सहयोग नहीं करता तो के पास से डिस्पोजल प्लास्टिक आदि का कोई भी सामान मिलता है तो उसके साथ सख्त कार्रवाई किया जाएगा और नगर पालिका द्वारा चलान काटा जाएगा।
वही अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि हम लोग व्यापार मंडल के साथ बैठक कर चुके हैं जिसमें बैठक में सभी व्यापारी गण  मौजूद रहे।और सभी को बता दिया गया है कि वन  टाइम यूज़ प्लास्टिक का कोई भी यूज़ नहीं करेगा इसी के साथ उन्होंने ग्राहकों से यह कहा कि यदि आप बाजा़र निकलते हैं तो अपने घरों से कपड़े के थैले लेकर निकले जिससे प्लास्टिक पर जल्द से जल्द रोक लगाई जा सके और मिर्जापुर शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाया जा सके।।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।