कार्यवाही को ले कर तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है


सुंदर लाल यादव महाविद्यालय देहगरी जमाल पुर पर  कुर्की एवम जब्त करने की कार्यवाही  प्रारंभ
सनसनी खबर  विधानसभा कुंडा प्रतापगढ़ से
आज न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट  के आदेशानुसार स्व० सुंदर लाल यादव महाविद्यालय देहगरी जमालपुर जिसके प्रबंधक गुलशन यादव के भाई सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव है ,पर अटैचमेंट(सीज) एवम जब्तीकरण के कार्यवाही  को अंजाम दिया गया ।
आपको बताते चलें की आज सुबह से ही क्षेत्र में गहमा गहमी अपने चरम पर रही  ।
कुंडा कोतवाल पवन कुमार ,कुंडा सी ओ अजीत सिंह ,थाना प्रभारी मानिकपुर मनीष पाण्डेय ,राजस्व निरीक्षक उदयराज शुक्ल के मौजूदगी में पहले ढोल तांसा से मुनादी करवाई गई ततपश्चात फ्लेक्स बैनर दीवाल पर चस्पा कर सीज और जब्त करने के प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया ।
क्षेत्र  में इस कार्यवाही को ले कर तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है ।  कुछ लोग इसे बगावत का परिणाम ,तो कुछ लोग इसे विधानसभा  चुनाव से जोड़ कर,तो कुछ लोग इसे राजनीतिक विद्वेष से कराई गई कार्यवाही के रूप में तो कुछ लोग इसे राजा के हनक के रूप में देख रहे है   ।
प्रतापगढ़

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।