भाकिमयु जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने दी धरना प्रदर्शन की चेतवानी
भाकिमयु जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने दी धरना प्रदर्शन की चेतवानी
रानीपुर मे मजदूर दिवस पर की गई प्रबुद्ध बैठक
रानीपुर मे मजदूर दिवस पर की गई प्रबुद्ध बैठक
आजमगढ़,कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रानीपुर में मजदूर दिवस पर की गई प्रबुद्ध बैठक। जिसमें देश के विकास में मजदूरों की भागीदारी पर चर्चा हुई वही मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय पर भी लोगों ने अपने विचार रखे। मूल निवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन राजभर ने बताया कि 1 मई अट्ठारह सौ छियासी को अमेरिका में आंदोलन हुआ जिसके कारण लोग सड़कों पर उतर गए और अपनी आवाज बुलंद किया उनकी समस्या थी कि उनको 15, 15 घंटे काम करना पड़ता था जो कि गलत था। शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ कर मजदूरों ने अपना अधिकार प्राप्त किया।
1 मई 1923 को पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया। उसने प्रबुद्ध वर्ग से आवाहन किया की प्रबुद्ध लोगों की जिम्मेदारी है कि गरीब शोषित मजदूरों की आवाज उठाने के लिए एकत्रित हो समाज को जागृत करें और मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं।
वही मानस यादव ने मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मजदूरों को उचित स्तर की शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए जिससे कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। उनका भी कहना था कि मजदूर के बच्चे आवश्यक सुविधाएं ना पाने के कारण उचित शिक्षा उचित स्वास्थ्य से वंचित रह जाते हैं।
इस मौके पर शशी सिंह केसरी नंदन राजभर, राजन यादव ,भारतेंदु प्रसाद ,अजय यादव ,ज्ञान प्रकाश सिंह ,संतोष कुमार शर्मा, जालंधर राजभर,डॉ अतुल कुमार सिंह,राजधारी राजभर, प्रमोद राय,साधना,शिव जनम यादव आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अजय प्रकाश यादव
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
भाकिमयु जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने दी धरना प्रदर्शन की चेतवानी
मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर के बाबागंज में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा गांव
Leave a Comment: