सेवानिवृत कर्मचारियों का हुआ सम्मान


सेवानिवृत कर्मचारियों का हुआ सम्मान

पिपरी (सोनभद्र) : 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं नगर पंचायत पिपरी के सभासद अजीत गुप्ता उर्फ मंटू के द्वारा जनपद में पहली बार सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पिपरी में निवास करने वाले समस्त सरकारी एवं प्राइवेट सेवानिवृत्त कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपजिलाधिकारी दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि राकेश शरण मिश्र, डॉ प्रेमलता हिंडालको, रामाशंकर सिंह पेंशनर संघ अध्यक्ष, मुकुल श्रीवास्तव लायंस क्लब अध्यक्ष उपस्थित रहे, इसके अलावा नगर के काई गणमान्य और सम्मानित लोग इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दुद्धी उप जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि रिटायर्ड होने के बाद भी हमें टायर्ड नहीं होना है और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल देश के विकास के लिए करना है।
प्रथम वक्ता के रूप में झारखंडी मैडम ने अवकाश प्राप्त जन समूह का हौसला बढ़ाया तो सुप्रसिद्ध कवि व टीवी पत्रकार मनोज भावुक ने उन्हें अनुभव का खजाना बताते हुए मानवता के विकास में उनकी जरूरत को रेखांकित किया।

सभा को विशिष्ट अतिथि विद्युत पेंशनर परिषद उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, हिंडालको हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रेमलता यादव, संगीतकार शंभू पाठक एवं लायंस क्लब के सचिव मुकुंद श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। 

 दीप प्रज्वलन व अनमोल पाठक द्वारा गणेश वंदना के बाद अजीत गुप्ता के किए गए पूर्व के कार्यक्रमों की भी चर्चा हुई। फिर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और अंत में सभी लोगों ने  साथ में भोजन ग्रहण किया और कार्यक्रम  सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिर्पोट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।